JharkhandLead NewsRanchi

संविदा कर्मियों को हेमंत सरकार का तोहफा, सातवां वेतनमान के अनुरूप तय हुआ मानदेय

वेतन में होगी भारी बढ़ोतरी

Nikhil Kumar

Ranchi: झारखंड सरकार  में ग्रेड पे पा रहे संविदा के आधार पर कार्यरत कर्मियों के संविदा राशि का सातवें वेतनमान के अनुरूप नए सिरे से निर्धारण कर दिया गया. कैबिनेट के फैसले के बाद बुधवार को वित्त विभाग ने इस संबंध में संकल्प जारी कर दिया है. उसका लाभ राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में नियत संविदा राशि , एकमुश्त नियत राशि से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य कर्मियों को मिलेगा जो ग्रेड पे पा रहे हैं इसकी मांग भी लंबे समय से राज्य सरकार से कर रहे थे. सभी कर्मियों को वेतन में भारी बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा. जारी आदेश के अनुसार सप्तम वेतन पुनरीक्षण में स्वीकृत पे मैट्रिक्स में अनुमन्य किए गए इंट्री पे आधारित मानदेय दिया जाएगा उपयुक्त एंट्री पे पर 34% महंगाई भत्ता दिया जाएगा छठे वेतन पुनरीक्षण में स्वीकृत किए गए चिकित्सा भत्ता एवं परिवहन भत्ता जहां अनुमान में हो वहां इसका लाभ मिलेगा.

शहरों के अनुरूप मानदेय निर्धारण

राज्य सरकार एवं संलग्न कार्यालय एवं राज्य के विभिन्न  विभागों, कार्यालयों जहां परिवहन अनुमान्य है अर्थात राज्य के चार शहरों रांची, धनबाद,जमशेदपुर एवं बोकारो में संविदा पर नियुक्त एवं कार्यरत कर्मियों के लिए एकमुश्त संविदा राशि सातवां वेतनमान के अनुरूप लेबल के अनुसार तय की गयी है. वहीं, अन्य शहरों के लिए अलग से संविदा राशि तय की गयी है.

इन चार शहरों में कार्यरत संविदा कर्मियों की एकमुश्त तय हुई राशि

छठा वेतनमान के अनुसार अभी 1800 ग्रेड पे पाने वाले संविदा कर्मियों को सातवां वेतनमान के लेबल 1 में 25600 रुपये, वहीं, 1900 ग्रेड को लेबल 2, मासिक संविदा राशि 28100, 2000 ग्रेड पे को 3 लेबल, 30500, 2400 ग्रेड को लेबल 4, 36800 रुपये, 2800 ग्रेड को लेबल 5,41700, 4200 ग्रेड पे, लेबल 5, 50100, 4600 ग्रेड पे में लेबल 7, 62800, 5400 ग्रेड पे,लेबल 9, 76100, 5400 ग्रेड पे को लेबल 10, 80200, 6600 ग्रेड पे-लेबल 11, 95700, 7600 ग्रेड पे को लेबल 12, 110600, 8700 ग्रेड लेबल 13, 169900, 8900 ग्रेड को लेबल 14, 180700, 10000 ग्रेड पे वाले को लेबल 15, 198200 एकमुश्त संविदा राशि तय की गयी है.

रांची सहित चार शहरों को छोड़कर अन्य शहरों में कार्यरत कर्मियों की यह संविदा राशि

छठा वेतनमान पा रहे कर्मियों का जिनका ग्रेड पे 1800 रुपये, उन्हें सातवां वेतनमान के लेबल 1, 24400, 1900 ग्रेड पे को लेबल 2, 26900, 2000 ग्रेड पे- लेबल 3, 29300, 2400 ग्रेड पे, लेबल 4, 34400, 2800 ग्रेड पे,लेबल5, 39400, 4200 ग्रेड पे-लेबल 6, 47700, 4600 ग्रेड पे-लेबल सात, 60400, 4800 ग्रेड पे-लेबल 8, 64400, 5400 ग्रेड पे, लेबल 9, 71400, 5400 ग्रेड पे लेबल 10, 75400, 6600 ग्रेड पे, लेबल 12, 105800, 7600 ग्रेड पे लेबल 105880, 8700 ग्रेड पे लेबल 13, 165700, 8900 ग्रेड पे लेबल 14, 175900, 10000 ग्रेड पे लेबल 15, 193500 एकमुश्त मासिक संविदा राशि तय गयी है.

इसे भी पढ़ें: राज्यकर्मियों और पेंशन भोगियों का डीए 4 फ़ीसदी बढ़ा, संकल्प जारी

Related Articles

Back to top button