
Chaibasa: चक्रधरपुर में पिछले 15 दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग खासे परेशान हैं. लेकिन पिछले 3 दिनों से मौसम में थोड़ा बदलाव आया , कभी धूप कभी छांव का सिलसिला चला. लेकिन मंगलवार की शाम चक्रधरपुर वासियों को इस साल का पहला बारिश नसीब हुआ और तेज हवा का साथ जोरदार बारिश हुहु. जिससे मौसम पूरा ठंडा ठंडा कूल कूल हो गया. मंगलवार को अचानक हुए 15 मिनट की बारिश ने पूरे शहर का हाल बिगाड़ दिया. कई जगहों में पुराने पेड़ उखड़ गए. किसानों को भी भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. बता दे कि यहां तेज गर्मी से झुलस रहे लोगों को अचानक आंधी का सामना करना पड़ा. मंगलवार को दिनभर गर्मी रही. वहीं शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के बवंडर में पूरा शहर घिर गया. यहां बारिश के बाद तापमान में 10 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है. चक्रधरपुर में सुबह का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बारिश के बाद लोगों को काफी राहत पहुंचा है जिससे लोगों में पहली बारिश में इस साल ठंडा ठंडा कूल कूल लग रहा हैं। हालांकि सोमवार शाम भी मौसम का मिजाज बदला था और हल्की बारिश होकर बंद हो गया था लेकिन पिछले 3 दिनों से मौसम में आए बदलाव से लोगों में काफी राहत पहुंची हैं.
इसे भी पढ़ें: मौसम पूर्वानुमान: तीन से चार दिनों में चार डिग्री तक बढ़ेगा पारा, कुछ इलाकों में छायेंगे बादल




