JharkhandLead NewsRanchi

राज्य के 6 जिलों में चलेगी हीट वेव, येलो अलर्ट जारी

Ranchi : राजधानी का मौसम पल-पल बदल रहा है. कभी चिलचिलाती गर्मी तो कभी अचानक से बारिश के कारण गर्म-ठंड का एहसास हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. जिसके तहत राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा) में हीट वेव चलेगी. जबकि राज्य के अन्य इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें – देवघर में सीएम हेमंत बोले, अभी तक राज्य को नहीं मिली है समस्याओं से मुक्ति

पिछले 24 घंटे में सबसे गर्म रहा रामगढ़

राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. इसके बाद भी तापमान में कोई ज्यादा अंतर नहीं पड़ा. सबसे ज्यादा बारिश जगन्नाथपुर में 25 मिमी रिकार्ड की गयी. वहीं तापमान की बात करें तो 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा तापमान रामगढ़ में 43.1 डिग्री रिकार्ड किया गया. जबकि मिनिमम टेंपरेचर 22.9 डिग्री भी रामगढ़ का रहा.

इसे भी पढ़ें – गिरिडीह सदर विधायक, मोंगिया स्टील के डायरेक्टर समेत 21 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Related Articles

Back to top button