Lead NewsNationalNEWS

राजस्थान के दो जिलों में 600 बच्चे बीमार, कहीं तीसरी लहर तो नहीं

New Delhi: देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच तीसरी की भी पुरजोर चर्चा है. विशेषज्ञ बार-बार कह रहे हैं कि तीसरी लहर में सबसे अधिक बच्चे प्रभावित होंगे. राजस्थान के दो जिलों में 600 से अधिक बच्चे बीमार हो चुके हैं. इसे देखकर यह अटकलें लगाई जा रही है कि कहीं यह तीसरी लहर की दस्तक तो नहीं है.

 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के दौसा और डूंगरपुर जिले में 600 से ज्यादा बच्चे बीमार हैं. सभी में कोरोना जैसे लक्षण हैं. इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होने से राजस्थान में हाहाकार मच गई है. स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हो गई है. वहां कोरोना की तीसरी लहर के दस्तक का अनुमान लगाया जा रहा है.

 

दौसा में सिकराय उपखंड के एक गांव की दो बच्चियां कोरोना जैसे लक्षणों से संक्रमित हैं. इन बच्चियों के पिता का निधन कोरोना संक्रमण के चलते हुआ था. माना जा रहा है कि पिता के बाद ये दोनों बच्चियां महामारी की चपेट में आ गईं. वहीं, दौसा में दो साल का एक बच्चा भी कोरोना संक्रमित मिला है.

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सिर्फ दौसा में एक मई से 21 मई के तक 18 साल से कम उम्र के 341 बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. उधर, डूंगरपुर में भी बच्चों के कोरोना संक्रमित होने के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं. डूंगरपुर में 12 मई से 22 मई तक 255 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बच्चे अपने माता-पिता की वजह से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button