
Deoghar: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अलग राज्य की लड़ाई जीत लेने के बाद भी राज्य की समस्याएं कम नहीं हुई है. हम अभी भी समस्याओं से जूझ रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्र में कई समस्याएं हैं. प्राकृतिक संपदा से भरपूर होने के बाद भी राज्य में ये समस्याएं हैं. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को इस बात से जलन है कि झारखंड में आदिवासियों की सरकार कैसे चल रही है. मुख्यमंत्री स्थानीय केकेएन स्टेडियम में आयोजित ऋण वितरण व रोजगार सृजन योजना के मद्देनजर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर : टाटा कंपनी प्रबंधन पर जनजातीय समुदाय की जमीन हड़पने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी
इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक दिवसीय देवघर दौरे पर सोमवार को दोपहर 2:30 बजे के आसपास अपने कैबिनेट साथियों के साथ देवघर एयरपोर्ट पहुंचे. हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे बाबा मंदिर के लिए प्रस्थान किए. जहां बाबा बैद्यनाथ के कामना लिंग का दर्शन पूजन करने के बाद वे अपने कैबिनेट साथियों के साथ स्थानीय केकेएन स्टेडियम में आयोजित ऋण वितरण सह मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, खेल मंत्री हाफिज उल हसन, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता, संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त, डीआईजी, देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसपी सुभाष चंद्र जाट सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि एयरपोर्ट पर मौजूद थे.




