Crime NewsJharkhandRanchi

Valentine Day के मुफ्त गिफ्ट के लालच में फंसे तो खाली हो जायेगा अकाउंट !

साइबर पुलिस ने मुफ्त गिफ्ट के लिंक से बचने की दी सलाह

Ranchi : वैलेंटाइन डे को देखते हुए साइबर सेल डीएसपी यशोधरा ने युवाओं से अपील की है कि ऑनलाइन गिफ्ट लेने से पहले वह पूरी तरह से जांच पड़ताल कर लें. किसी भी वेबसाइट पर अपनी जानकारी साझा करने से पहले पूरी तरह से जांच पड़ताल कर लें और मुफ्त में गिफ्ट देनेवाले ऑफरों के चक्कर में कभी भी नहीं फंसे. इस तरह के वायरल मैसेज को बिना पढ़े ही डिलीट कर दें. ऐसे मैसेज या सोशल साइट में कभी अगर लिंक मिल रहा है तो उसे कभी क्लिक न करें अपने कंप्यूटर या मोबाइल को हमेशा अपडेट करते रहें.

साइबर सेल डीएसपी यशोधरा ने कहा कि अब तक रांची में ऐसा कोई भी मामला नहीं आया है, लेकिन सभी युवाओं को सतर्क रहना होगा. उन्होंने यह साफ किया है कि साइबर अपराधी ठगी को अंजाम देने के लिए नये-नये उपायों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे हम सभी को अलर्ट रहना होगा.

इसे भी पढ़ें:कचहरी से कांटाटोली फोरलेन की बढ़ेगी चौड़ाई

उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार का संदेहास्पद मैसेज मोबाइल पर आता है तो वह सीधे साइबर सेल या साइबर थाना में संपर्क कर सकते हैं. यशोधरा ने बताया कि वैलेंटाइन डे को देखते हुए फ्री में वैलेंटाइन गिफ्ट बांटने का लालच दिया जा रहा है और जो भी गिफ्ट के लालच में आ रहे हैं वह फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं. अपने वैलेंटाइन को खुश करने के चक्कर में बैंक बैलेंस ही गंवा रहे हैं.

टाटा ग्रुप के नाम पर भी ठगी

साइबर ठगों ने देश की नामी-गिरामी कंपनी टाटा ग्रुप के नाम पर भी ठगी करनी शुरू की है, लेकिन टाटा ग्रुप ने ट्वीट कर साफ कर दिया है कि उनकी कंपनी की तरफ से ऐसे मैसेज या लिंक नहीं भेजे जा रहे हैं. कंपनी ने साइबर फ्रॉड से सावधान किया है. मार्केट में इन दिनों लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप पर टाटा ग्रुप के लोगो का इस्तेमाल कर वैलेंटाइन डे गिफ्ट का ऑफर दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:हार्स ट्रेडिंग मामलाः एडीजी अनुराग गुप्ता प्रकरण में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा

यह मैसेज तेजी से वायरल भी हो रहा है. वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि कुछ आसान प्रश्नों का उत्तर दीजिए और आकर्षक गिफ्ट पाइये. यह भी कहा जा रहा है कि इसमें भाग लेनेवाले मोबाइल फोन तक जीत सकते हैं. लोग टाटा ग्रुप का मैसेज मान कर लिंक पर क्लिक कर दे रहे हैं. लोग जैसे ही अपनी जानकारी लिंक पर शेयर करते हैं, पूरी जानकारी साइबर अपराधियों के पास चली जाती है और मिनटों में ही उनका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है.

Related Articles

Back to top button