Crime NewsDhanbadJharkhand

झरिया में कोयला चोरों ने एक युवक को बेरहमी से पीटा, ICU में भर्ती

Dhanbad : झरिया थाना क्षेत्र के धसका पट्टी में शौच करने गए एक युवक को कोयला चोरों ने मुखबिर समझकर बेरहमी से पिटाई कर दी. इसके बाद जान मारने की नियत से उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया. बदमाशों ने मरा समझकर वहां से चले गए. थोड़ी देर बाद कुछ लोगों की नजर तड़पते युवक पर पड़ी, तो लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दिया और उसे झरिया के एक निजी अस्पताल ले गए. घायल राजकुमार साव की स्थिति गंभीर देख SNMMCH ले गए जहां उसकी हालत नाजूक बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें : पिता को दोस्त की पत्नी से प्यार करना पड़ा महंगा, बेटे ने दोनों को मौत के घाट उतारा

परिजन झरिया थाने में शिकायत दर्ज कराने गए लेकिन थाना में FIR दर्ज नहीं किया गया. इसके बाद परिजनों ने धनबाद एसएसपी कार्यालय पहुंचे और एसएसपी संजीव कुमार ने न्याय की गुहार लगाई.

घायल युवक की बहन ने मीडिया को बताया की गुरुवार सुबह 6.00 बजे मेरा भाई राजकुमार साव (17) शौच के लिए बगल में ही धस्का पट्टी में गया था. उसी समय वहां पर पूर्व से ही उपस्थित शिबू भुइंया एवं अन्य व्यक्ति मेरे भाई के साथ गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर शिबू ने भाई के सथ मारपीट की और जान से मारने की नियत से बगल में पड़े पत्थर से सिर तथा चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया जिससे मेरा भाई वहीं जमीन पर गिर गया फिर शिबू उसे मरा समझकर झाड़ी में फेंककर भागने लगा. इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे देख लिया. घटना की सूचना मिलने पर घर के लोग उसे गंभीर हालत में आइकॉन क्रीटिकल केयर हॉस्पीटल सरायढेला ले गये जहां उसे ICU में भर्ती किया गया है.

धनबाद में कोयले का अवैध कारोबार जमकर चल रहा है और कोयला माफिया का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि कोई भी उनके रास्ते में आया तो वे उसकी जान लेने से भी गुरेज नहीं करते.

इसे भी पढ़ें : Ranchi के विकास के लिए 1200 एकड़ जमीन आवंटित, लग रहे हैं उद्योग, पावर प्लांट व ग्रिड का चल रहा निर्माण

Related Articles

Back to top button