Chatra

चतरा में हज यात्रियों का हुआ टीकाकरण, 56 हज यात्री अगले महीने होंगे रवाना

Chatra : भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए आज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया. इस प्रक्रिया के साथ ही हज यात्रा पर जाने वालों की सभी तैयारियां भी पूरी हो गई. बताते चलें कि यह शिविर चतरा बिंड मुहल्ला स्थित मदरसा रसीद उल उलूम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजहर के नेतृत्व में आयोजित थी. इस दौरान हज पर जाने वाले कुल 56 जायरीनों का टीकाकरण किया गया, साथ ही साथ उन्हें मेडिकल फिटनेश का प्रमाण पत्र भी दिया गया. मौके पर उपस्थित प्रशिक्षक सह हज कमिटी के कोऑर्डिनेटर मौलाना नसीमुद्दीन कासमी ने बताया कि सभी हज यात्रियों को तीन चरण में प्रशिक्षण दिया गया है. जिसमें मेडिकल चेकअप से लेकर हज के दौरान पालन किए जाने वाले नियमों से लेकर टीकाकरण का कार्यक्रम शामिल था. उन्होंने बताया कि कोविड के बाद पहली बार इतनी संख्या संख्या में जायरीन हज के लिए चतरा से जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि सभी यात्री मई महीने के अंत तक अथवा जून माह के पहले सप्ताह में हज के लिए रांची से उड़ान भरेंगे.

इसे भी पढ़ें: पलामू: छात्र नेता सुजीत पांडेय के बाद उसके दूसरे साथी ने भी तोड़ा दम, वाराणसी से लौटते वक्त हुआ हादसा

Related Articles

Back to top button