
Palamu: छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआईएसएफ) के पलामू जिला अध्यक्ष सुजीत पांडे उर्फ विदेशी के बाद इसी संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल कुमार की भी मौत हो गई. सुजीत, राहुल और बिट्टू कुमार एक कार से उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लौट रहे थे. इसी क्रम में सासाराम इलाके में ही हाइवे पर एक स्कार्पियो ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. सुजीत की मौके पर मौत हो गई, जबकि राहुल को बीएचयू में ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया. बिटटू का सासाराम में ही इलाज किया जा रहा है.
बताते चलें कि सुजीत पांडे विदेशी अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे. उनके पिता रामपुकार पांडेय भारतीय सेना के जवान हैं और गुजरात में तैनात हैं. सुजीत का पैतृक गांव पाटन प्रखंड के गंगतुआ में है. घटना के बाद से सुजीत के मेदिनीनगर के बारालोटा स्थित घर पर कोहराम मचा हुआ. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी समेत कई लोग घटना की जानकारी लेने के लिए सुजीत के घर पहुंचे. सूचना मिलने पर परिजन सासाराम के लिए निकल गए. गुरूवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव मेदिनीनगर लाया गया.
बताते चलें कि सुजीत पांडे की पहचान आंदोलनकारी छात्र नेता के रूप में होती थी. हमेशा मुखर रहते थे. कई मौकों पर सुजीत पांडे ने अपनी इसी अंदाज में उपस्थिति दर्ज कराई थी. मुख्यमंत्री के आगमन से पहले कई बार उन्हें हिरासत में भी लेकर रखा गया था. कम समय में ही अपनी सक्रियता से तेज तरार्र छात्र नेता के रूप में सुजीत ने अपनी पहचान बना ली थी. उसके निधन से एआईएसएफ समेत अन्य छात्र संगठनों के छात्रों में जहां शोक की लहर है, राजनीतिक दलों से जुड़े नेता कार्यकतार्स मर्माहत हैं. वही विदेशी की पहचान वाले इस घटना से अवाक रह गए हैं. कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है.

इसे भी पढ़ें: Bihar : JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह भाजपा में शामिल, कहा- नीतीश केवल बड़ी-बड़ी बातें करते




