Crime News

गुमला के एक पिता ने अपनी बेटी को ढूंढ़ने की फरियाद सीआइडी एडीजी से की

Ranchi: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के गुनिया गांव के रहनेवाले काडे उरांव ने बुधवार को अपनी बेटी को ढूंढ़ने की फरियाद सीआइडी एडीजी से लगायी है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि उनकी बड़ी बेटी को मानव तस्करों ने बहला फुसला कर बाहर ले जाकर बेच दिया है. पुलिस में 8 माह पहले शिकायत दर्ज करायी है, लेकिन अभी तक बेटी का कोई पता नहीं चला है. बेटी की सकुशल बरामदगी के लिए काडे उरांव ने गुहार लगायी.

इसे भी पढ़ें – ‘न खाऊंगा न खाने दूंगा’ वाली सरकार की असलियत सामने आयी

मानव तस्कर ने लड़की को बेच दिया

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र गुनिया गांव के रहनेवाले के पिता काडे उरांव ने बुधवार को सीआइडी के एडीजी को दिये आवेदन में कहा है कि उनकी 18 वर्षीय बेटी को बसुआ के रहनेवाले नसीर अंसारी और शांति देवी गुनिया गांव में रहनेवाली रीना देवी के घर से उनकी बेटी को बहला फुसला कर कर ले गये और बड़े शहर में बेच दिया है.

इसे भी पढ़ें – लोगों ने कहा- बंद हो मॉब लिंचिंग,आने वाली पीढ़ी को न पढ़ाये हिंदू-मुस्लिम का पाठ

चार और लड़कियों को भी लेकर गया था आरोपी

काडे उरांव ने कहा है मानव तस्कर और भी चार लड़कियों को अपने साथ ले गया था, लेकिन एफआइआर होने के बाद दो लड़की को उसके घर तक पहुंचा दिया गया और एक लड़की भाग गयी. एफआइआर किये हुए 8 महीने से ज्यादा हो गये पुलिस दोनों लड़की को खोज नहीं पायी है. एफआइआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों नसीर अंसारी और शांति देवी अलग-अलग जगह से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, लेकिन अब तक दोनों लड़कियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

इसे भी पढ़ें – बंगाल में सड़कों पर नमाज का विरोध, BJYM कार्यकर्ताओं ने रोड पर पढ़ी हनुमान चालीसा

Related Articles

Back to top button