Crime News

#Gumla: लेवी नहीं देने के कारण ठेकेदार संजय सिंह की हत्या की गयी थी, पीएलएफआइ ने ली जिम्मेवारी

Ranchi: गुमला जिले के कामडारा थाना चौक पर सोमवार को ठेकेदार संजय सिंह की गोली मार कर हत्या करने की जिम्मेवारी पीएलएफआइ की केंद्रीय कमेटी के दुर्गा सिंह ने ली है.

पीएलएफआइ की केंद्रीय कमेटी के दुर्गा सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि संजय सिंह की हत्या की जिम्मेदारी पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन लेता है.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि संजय सिंह पीएलएफआइ संगठन को लेवी नहीं देता था और पुलिस का दलाल था जिसके कारण संगठन ने उसे मौत की सजा दी.

इसे भी पढ़ें – मुझे पार्टी से निकालने के लिए #DhulluMahto ने BJP के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह को दिये हैं लाखों रुपये: भाजपा नेत्री

पुलिस गश्ती दल के सामने ही मारी गयी थी गोली

गुमला जिले के कामडारा थाना चौक पर सोमवार को दिनदहाड़े उग्रवादियों ने पुलिस गश्ती दल के सामने ही दुस्साहस का परिचय देते हुए संजय सिंह को गोली मार दी थी.

गोली लगने के बाद घायल संजय सिंह की स्थिति चिंताजनक होने पर कामडारा सीएचसी से उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया.

रास्ते में ही संजय सिंह की मौत हो गयी. संजय सिंह शांति सेना का सदस्य था और छोटी-मोटी ठेकेदारी का काम करता था.

इसे भी पढ़ें – #PMCH के बाहर केंद्रीय मंत्री पर फेंकी गई स्याही, डेंगू मरीजों का हाल जानने पहुंचे थे अश्विनी चौबे

Related Articles

Back to top button