
Ranchi: माओवादी थिंक टैंक व शीर्ष लीडर कोबार्ड गांधी को हज़ारीबाग़ जेल से गुजरात(सूरत) पुलिस कस्टडी में लेकर गुजरात लेकर चली गयी. कोबार्ड गांधी जेल अस्पताल में भर्ती थे. उन्हें सोमवार को सूरत कोर्ट में पेश किया गया.
इसे भी पढ़ें – BJP का इंटरनल सर्वे : 20 सीटिंग MLA का कट सकता है टिकट, 12 पर कांटे की टक्कर, 9 सुरक्षित
नौ लोगों की हत्या का आरोप
कोबार्ड गांधी पर 15 अगस्त, 2005 को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व आंध्र प्रदेश के विधानसभा उपाध्यक्ष नरसी रेड्डी सहित नौ व्यक्तियों की हत्या का आरोप है. श्री गांधी 2009 से जेल में बंद हैं और उन पर देश के विभिन्न राज्यों में 20 मुकदमे चल रहे हैं. इसी सिलसिले में शीर्ष माओवादी नेता कोबार्ड गांधी को सोमवार को गुजरात के सूरत की कठोर कोर्ट में पेश किया गया. जानकारी के मुताबिक, 2010 में सूरत के कामरेज पुलिस थाने में दर्ज केस के मामले में नक्सली नेता को झारखंड के हजारीबाग जेल से सूरत लाया गया. इससे पहले कोबार्ड गांधी को ट्रांसफर वारंट पर गुजरात पुलिस ने हिरासत में लिया.

इसे भी पढ़ें – G-7: पीएम मोदी ने साफ कहा, कश्मीर द्विपक्षीय मामला, ट्रंप बोले- भारत और पाक अपने मसले सुलझा सकते हैं
गौरतलब है कि कामरेज पुलिस स्टेशन में सीपीआइ माओइस्ट संस्था के नेताओं पर एफआइआर दाखिल की गयी थी. ओड़िशा में पकड़े गये नक्सलियों ने बयान दिया था कि दक्षिण गुजरात में नक्सलवाद सक्रिय करने का काम चल रहा है. इस बयान के आधार पर दक्षिण गुजरात में एफआइआर दर्ज की गयी थी.
बीते डेढ़ साल से सुरक्षा कारणों से नक्सली नेता को हज़ारीबाग़ जेल में रखा गया था. काफी गोपनीय तरीके से उन्हें सूरत भेजा गया.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीह : बैंक से पेंशन निकाल डॉक्टर के पास जा रही वृद्धा से 23 हजार छीनकर अपराधी फरार



