Jamshedpur

पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स की वार्षिक बैठक संपन्न

Jamshedpur: जमशेदपुर मे व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स के वार्षिक बैठक का आयोजन शनिवार को चैम्बर भवन मे आयोजित किया गया, इस दौरान संगठन के चारों विंग के सदस्य उपस्थित रहे, इनके द्वारा विगत एक वर्षो मे किये गए कार्यों की समीक्षा एवं आगामी एक वर्ष मे होने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई, चैम्बर के महासचिव मानव केडिया ने बताया की हर वर्ष कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत करने हेतु एजीएम यानि वार्षिक मीटिंग का आयोजन होता है, इस वर्ष टाटा से जयपुर ट्रैन एवं जमशेदपुर एयरपोर्ट को लेकर खास चर्चा किया गया, उन्होने कहा की ट्रैन की माँग को लेकर रेल मंत्रालय से संपर्क साधा जायेगा साथ ही कहा की अब जमशेदपुर मे बढ़ते व्यापार और जनसंख्या के आधार पर एयरपोर्ट की विशेष आवश्यकता हो गई है, और इसको लेकर भी सिंघभूम चैम्बर की टीम काम कर रही है.

Related Articles

Back to top button