
Jamshedpur : एक और पूरे राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौत को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर गुरुवार को ही राजनगर में सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं देर शाम सरायकेला खरसावां जिले के ही सरायकेला थाना अंतर्गत कांड्रा सरायकेला मार्ग पर मुड़िया के पास एक ट्रक की चपेट में आकर एक महिला और एक बच्चे को मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. घायलों मे अरुण महतो, उसकी सास सुमित्रा देवी और बेटा शिवम महतो शामिल है जबकि मृतकों में अरुण की पत्नी रत्नी महतो और बेटा सत्यम शामिल है. रतनी महतो और सत्यम के शरीर पर ट्रक का चक्का चढ़ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. जानकारी देते हुए अरुण ने बताया कि वह पत्नी और बेटे संग दुगनी में कपड़ा लेने आया था. कपड़ा खरीदकर वह कोलाबीरा स्थित अपने ससुराल जा रहा था. रास्ते में सामने से एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई.
अधिकारी जागरूकता वाहन को रवाना कर करते है खानापूर्ति
सड़क सुरक्षा सप्ताह के नाम पर अधिकारी सिर्फ जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर देते है पर इसपर पहल कोई नही करता जिसका नतीजा होता है कि लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक नहीं हो पाती जिससे लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते है.




