NationalSports

2023 ODI World Cup: मिशन 2023 वनडे वर्ल्ड कप में जुटा भारत, इन 28 खिलाड़ियों में से चुनी जाएगी टीम?

Mumbai: भारतीय टीम ने इस साल अक्टूबर- नवंबर में अपने घर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है. टीम इंडिया फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. यह इस साल भारतीय टीम की पहली वनडे सीरीज है. इस साल वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत को 12 तय वनडे (श्रीलंका के तीनों मैच मिलाकर) मैच खेलने हैं. इसके अलावा एशिया कप भी है. इतना ही नहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक जनवरी को हुई रिव्यू मीटिंग में मिशन 2023 वर्ल्ड कप के लिए कई प्लान तैयार किए थे.

इस साल वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारत के तय मैच

खिलाफमैचकब
श्रीलंका3 वनडे, 3 टी20जनवरी 2023
न्यूजीलैंड3 वनडे, 3 टी20जनवरी-फरवरी
2023
ऑस्ट्रेलिया3 वनडे, 4 टेस्टमार्च 2023
वेस्टइंडीज3 वनडे, 2 टेस्ट, 3 टी20जुलाई 2023
एशिया कपअभी तय नहींसितंबर 2023
ऑस्ट्रेलिया3 वनडेसितंबर 2023
वनडे वर्ल्ड कप—अक्तूबर-नवंबर
2023

बीसीसीआई ने बताया था कि वनडे वर्ल्ड कप के लिए 20 खिलाड़ियों को तय किया गया है, जिन्हें समय समय पर रोटेट किया जाएगा. साथ ही इनके वर्कलोड मैनेजमेंट पर नेशनल क्रिकेट एकेडमी चयनकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेगा. हालांकि, बोर्ड ने उन 20 खिलाड़ियों का नाम नहीं बताया था. हालांकि, इन 20 खिलाड़ियों के रोस्टर को लेकर कयास लगना शुरू हो गया है.
मिली जानकारी के अनुसार इन 20 खिलाड़ियों के लिए प्रारंभिक तौर पर 28 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार की गई है, जिनमें से खिलाड़ियों को अलग-अलग वनडे सीरीज के लिए रोटेट किया जा सकता है. इन्हीं में से वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड को चुना जा सकता है. इन 28 खिलाड़ियों में पांच ओपनर्स हैं जबकि मध्यक्रम के छह बल्लेबाज, पांच फिनिशर या ऑलराउंडर्स और नौ तेज गेंदबाजों को भी इस रोस्टर में शामिल किया गया है. वहीं, स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर तीन खिलाड़ी हैं.

कौन-कौन खिलाड़ी रोस्टर में हैं शामिल

ओपनर्स के तौर पर जो नाम वर्ल्ड कप के लिए प्रमुख हैं, उनमें कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ईशान किशन, शिखर धवन और ऋतुराज गायकवाड़ प्रमुख हैं. हालांकि शुभमन, ईशान के शानदार फॉर्म को देखते हुए उन्हें कप्तान का पसंदीदा खिलाड़ी माना जा रहा है.  वहीं मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल का स्क्वॉड में चुना जाना लगभग तय है. इनके अलावा ऋषभ पंत और संजू सैमसन भी चयनकर्ताओं की नजरों में होंगे. हालांकि, पंत पिछले महीने कार हादसे का शिकार हो गए हैं ऐसे में उनके खेलने को लेकर संशय बरकरार है. इसके अलावा फिनिशर या ऑलराउंडर के रूप में दारोमदार हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल पर होगा. उनका नाम स्क्वॉड में तय माना जा रहा है. इसके अलावा नजरें सितंबर से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रवींद्र जडेजा की वापसी पर भी है. इन तीनों के अलावा वॉशिंगटन सुंदर और दीपक हुड्डा भी ऑलराउंडर के तौर पर चयनकर्ताओं के निशाने पर होंगे.

गेंदबाजों के रोस्टर में कौन-कौन शामिल

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज तेज गेंदबाजों के अलावा मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक जैसे गेंदबाजों का भी चुना जाना लगभग तय है. चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और कुलदीप सेन में से भी किसी को स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है. वहीं भारत की पिचों पर स्पिनर्स की भूमिका अहम होने के कारण युजवेंद्र चहल और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का चुना जाना लगभग तय है. कुलदीप फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं. वहीं, चहल भी किफायती साबित हो रहे हैं. इनके अलावा रवि बिश्नोई भी चयनकर्ताओं की लिस्ट में शामिल होंगे.

Related Articles

Back to top button