
NW Desk: देश-दुनिया में कोरोना का कहर है. उद्योग-धंधे बंद है, सड़कें वीरान है. लोग घरों में बंद हैं. इस वैश्विक महामारी के बीच डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ अपनी जान जोखिम में डालकर बीमार लोगों का इलाज कर रहे हैं.
डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के इस जज्बे को आज गूगल ने सलाम किया है. अपने डूडल के जरिये हर बड़े इवेंट पर गूगल मैसेज देता है. आज का गूगल डूडल डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की निःस्वार्थ सेवा को समर्पित है.
इसे भी पढ़ेंः#CoronaEffect: दिलशाद ने कागज पर लिखा- “मैं किसी का भी दुश्मन नहीं हूं”, फिर फांसी लगाकर दे दी जान
दिल बनाकर गूगल ने कहा Thank You
गूगल का आज का डूडल कोरोना वायरस से सीधी लड़ाई लड़ रहे योद्धाओं को समर्पित है. कोरोना वॉरियर्स को गूगल ने डूडल के माध्यम से थैंक्यू बोला है.
जब आप गूगल खोलेंगे तो आपको Google एक नये अंदाज में लिखा दिखेगा. Google में पहले G के पैर लगे हैं. वहीं दूसरे वाले O के ऊपर लाल रंग एक हार्ट बना है. इसके अलावा आखिर में e को पूरा बदलते हुए इसके माध्यम से गूगल ने लिखा है To all doctors, nurses, and medical workers, thank you.
जैसे ही आप Google पर क्लिक करेंगे तो गूगल सर्च बार में thank you coronavirus helpers लिखा हुआ एक नया पेज खुल जाएगा. इस नये पेज पर कोरोना वायरस से जुड़ी खबरें और लेटेस्ट अपडेट्स आपको मिलेंगे.
इसे भी पढ़ेंः#Lockdown के बीच DPIIT ने दिया चुनिंदा उद्योगों में सीमित क्षमता के साथ काम शुरू करने का सुझाव
डूडल सीरीज के जरिये सम्मान
गूगल ने लिखा है कि कोविड-19 दुनिया भर के समुदायों को प्रभावित कर रहा है. और हम पहले के मुकाबले अधिक एकजुट होकर इस महामारी का सामना कर रहे हैं और एकदूसरे की मदद कर रहे हैं.
इसलिए गूगल ने डूडल सीरीज के जरिये कोरोना वायरस से लड़ रहे पहली पंक्ति के योद्धाओं को सम्मान देने की कोशिश की है. इस सीरीज का उद्देश्य कोरोन वायरस हेल्पर्स जैसे डॉक्टरों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों की मदद करना है जो आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की डिलीवरी सुनिश्चित कर रहे हैं.
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से दुनिया के करीब 18.5 लाख लोग संक्रमित है. वहीं करीब 4.2 लाख लोग ठीक हो चुके हैं. इस जानलेवा वायरस से मरने वालों की संख्या भी 1.14 लाख से ज्यादा है. अगर भारत ही बात करें तो देश में 9014 मामले सामने आए हैं. इनमें से 864 लोग ठीक हो चुके हैं और 308 लोगों की मौत हो चुकी है.
इसे भी पढ़ेंःरांची के हिन्दपीढ़ी इलाके के लोग क्यों जला रहे अखबारों को !




