
Bokaro: गोमिया प्रखंड अंतर्गत अति सुदूरवर्ती क्षेत्र में गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने रविवार को चेलिया टांड से कर्मा टांड़ भाया बासोवार एवं सड़क निर्माण के बीच में उच्च स्तरीय पुल शिलान्यास किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि गझंनडीह से हुरलुगं के बीच अठ्ठासी करोड़ की लागत से रोड़ का बहुत जल्द रोड शिलान्यास होना है. आगे कहा कि गोमिया विधानसभा के हर क्षेत्र में उन्होंने विकास कार्य करने का काम किया. विकास की किरण अंतिम छोर तक पहुंचाने की बात कही. सड़क के शिलान्यास होने पर ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपना हर्ष व्यक्त किया. इसी क्रम में चुट्टे पंचायत के पूर्व पंसस राजू महतो ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुट्टे को उच्च विद्यालय में परिवर्तित करने का ज्ञापन सौंपा.
मौके पर जिप सदस्य विमला देवी,करी मुखिया सोना राम मुर्मू , पंसस यसवंत कुमार, पूर्व पंसस ऐनुल अंसारी,नासिर अंसारी, मोहाईद अंसारी, अकबर अंसारी, परवेज जफर,बालेश्वर साव,चैता टाइगर,राजू महतो, मोइन अंसारी, ऐनुल अंसारी, पूर्व मुखिया विधा देवी,सदाकत अंसारी ,कबीर अंसारी,कारु मिया, सहायक अभियंता निहार रंजन,जेई मनीष सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.




