JharkhandRanchi

शांतिपूर्वक प्रदर्शन करनेवालों पर भी सरकार की शह पर हमला किया जा रहा: भाजपा

  • प्रशासन घटना पर मूकदर्शक बना रहा, हंगामा बढ़ा तो कर्फ्यू लगा दिया गया

Ranchi: भाजपा ने लोहरदगा में हुई हिंसक घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे राज्य सरकार और प्रशासन की विफलता बताया. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल बम और पत्थर चलाये. तलवार व डंडे से हमला किया.

उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी घटना पर मूकदर्शक बना रहा. बाद में हंगामा बढ़ा तो कर्फ्यू लगा दिया गया. प्रतुल ने कहा की राज्य सरकार की शह पर अब शांतिपूर्वक प्रदर्शन करनेवालों पर भी हमला किया जा रहा है. यह साफ दिखा रहा है कि राज्य सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने पर आमादा है.

इसे भी पढ़ें – लोहरदगा में #CAA के समर्थन में निकले जुलूस पर पथराव, आगजनी, कई लोग घायल, कर्फ्यू लगा

जिस तरीके से हमला हुआ, यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे जुलूस पर जिस तरीके से हमला हुआ यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है. नयी सरकार के गठन के बाद ही पूरे प्रदेश में अराजकता चरम पर है.

उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं. झारखंड राज्य बनने के बाद अब तक का सबसे बड़ा आदिवासियों का नरसंहार हुआ. जिसमें चाईबासा में सुनियोजित तरीके से 7 लोगों को जघन्य तरीके से मार दिया गया.

लोहरदगा में एक समुदाय विशेष के लोगों को टारगेट करके हमला किया गया. पुलिस की उपस्थिति में उपद्रवी दुकानों और वाहनों को जलाते रहे.

इसे भी पढ़ें – डेमोक्रेसी इंडेक्स में भारत का 10 पायदान नीचे फिसलना तानाशाही के बढ़ते प्रभाव का संकेत

घटना पर मूकदर्शक रहे अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जिस तरीके से शांतिपूर्वक जुलूस निकाल रहे लोगों पर हमला किया गया, यह पूरा प्रकरण पूर्व नियोजित साजिश प्रतीत होता है. श्री शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार तुष्टिकरण के कारण पूरे प्रदेश को आग में झोंकने का कार्य कर रही है.

भाजपा यह मांग करती है की हमलवारों की तुरंत शिनाख्त करके उनकी अविलंब गिरफ्तारी की जाये और पूरी घटना पर मूकदर्शक रहे अधिकारियों पर भी कार्रवाई भी हो.

इसे भी पढ़ें – 5 लाख के इनामी टीपीसी नक्सली गोपाल गंझू ने रांची पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button