JharkhandLead NewsRanchi

सचिवालय सेवा के पदाधिकारी 10 से 12 सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे

Ranchi : झारखंड सचिवालय सेवा संघ के पदाधिकारी अपनी लंबित मांगों को लेकर 10 सितंबर से 12 सितंबर तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. इस संबंध में सचिवालय सेवा संघ रांची के महासचिव सिद्धार्थ शंकर बेसरा की ओर से राज्य के सभी अपर मुख्य सचिव सरकार के सभी प्रधान सचिव सरकार के सभी सचिव सभी विभाग अध्यक्षों को पत्र लिख कर जानकारी दी गई है. उन्होंने कहा है कि सचिवालय सेवा स्वीकृत कार्यबल की तुलना में लगभग आधे कार्यबल और सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य सरकार की नीतियों के नियम एवं सदैव निष्ठा पूर्व सक्रिय रहता है. लंबे समय से लंबित अपनी उचित मांगों को लेकर हमेशा राज्य सरकार के समक्ष रखा गया है लेकिन अभी तक यह मांग पूरी नहीं हुई हैं. ऐसे में वह आंदोलन को मजबूर हैं. सचिवालय सेवा संघ में उच्चतर पदों पर अविलंब प्रोन्नति, प्रशाखा पदाधिकारी के पदों पर भूतलक्षी प्रभाव से प्रोन्नति का लाभ एवं प्रशाखा पदाधिकारी को वेतनमान pv3 15600 से 39100 ग्रेड पे 5400 की स्वीकृति देने, झारखंड सचिवालय सेवा के उप सचिव एवं संयुक्त सचिव स्तर के अतिरिक्त पदों का सृजन करने,  संयुक्त सचिव,  उपसचिव , अवर सचिव, प्रशाखा पदाधिकारी के रिक्त पदों पर प्रोन्नति , शिशु शिक्षण भत्ता,  सचिवालय सेवा के मूल कोटी के रिक्त पदों पर  भर्ती सहित अन्य मांग है.

Related Articles

Back to top button