Read Next
24/11/2025
पंचतत्व में विलीन हुए धर्मेंद्र देओल, पीएम ने जताया शोक
20/05/2024
संजय लीला भंसाली ने ‘हीरामंडी’ के हिट होने के बाद ‘लव एंड वॉर’ के लिए तैयार किया गाना, बोले- इसके बिना अधूरी होगी फिल्म
25/08/2023
69वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों का एलान, अल्लू अर्जुन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आलिया भट्ट व कृति सैनन सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
02/08/2023
हम दिल दे चुके सनम-लगान व देवदास जैसी फिल्मों का सेट डिजाइन करने वाले आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदकुशी, पैसों की तंगी से थे परेशान
15/07/2023
नहीं रहे ‘लापतागंज के चौरसिया’, एक्टर अरविंद कुमार की हार्ट अटैक से मौत
01/07/2023
‘आदिपुरुष’ विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मनोज मुंतशिर व फिल्म के निर्माता-निर्देशक को किया तलब, बनवाई कमिटी
28/06/2023
आदिपुरुष’ विवाद के बीच, रामानंद सागर की ‘रामायण’ अगले सप्ताह से टीवी पर होगी वापसी, जानें कब और कहां देखें
18/06/2023
फिल्म आदिपुरुष के निर्माता व निर्देशक के खिलाफ शिकायत, हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप
05/06/2023
नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनी मामा’, 78 की उम्र में गूफी पेंटल में ली अंतिम सांस
30/04/2023
Ranchi: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित नितिन चंद्रा की मैथिली फिल्म “जैक्सन हॉल्ट” का ट्रेलर लॉन्च
Back to top button
Mumbai: फिल्मकार आनंद एल. राय ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘अतरंगी रे’ में अभिनेता धनुष, सारा अली खान और अक्षय कुमार अभी तक के अपने सबसे अलग अंदाज में नजर आयेंगे.
आनंद और धनुष इससे पहले 2013 में फिल्म ‘रांझणा’ में साथ काम कर चुके हैं. अक्षय कुमार इसमें एक ‘खास भूमिका’ में नजर आयेंगे. वहीं सारा अली खान फिल्म में मुख्य अदाकारा का किरदार निभायेंगी.
इसे भी पढ़ें- बिना सब्सिडी वाले #Cooking_Gas की कीमत में 150 रुपये का इजाफा, कांग्रेस ने कहा, मोदी सरकार ने करंट मार दिया
तीनों ही किरदार अजीब तरीके से मजाकिया हैं
निर्देशक ने कहा कि फिल्म के विषय को किसी एक श्रेणी में नहीं बांधा जा सकता. राय ने एक बयान में कहा कि तीनों ही किरदार अजीब तरीके से मजाकिया हैं और यह उनके भावनात्मक सफर की कहानी है.
मैं हमेशा ऐसे लोगों के साथ काम करना चाहता हूं कि जो मेरी तरह ही भावनात्मक रूप से कहानी से जुड़ें हो और ये तीनों ऐसे ही हैं. फिल्म में इन तीनों किरदारों में कुछ ऐसी बातें हैं जो पहले कभी नहीं देखी गयी होंगी.
इसे भी पढ़ें- प्रचंड जीत के बावजूद आम आदमी पार्टी वैकल्पिक परिवर्तन की राजनीति का नरेटिव नहीं गढ़ पायी है
यहां होगी फिल्म की शूटिंग
निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होगी. पहले इसकी शूटिंग बिहार और फिर मदुरै में की जाएगी. फिल्म ‘अतरंगी रे’ की कहानी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हिमांशु शर्मा ने लिखी है. एआर रहमान इसका संगीत देंगे. ‘कलर येलो प्रोडक्शन्स’, ‘टी-सीरीज’ और ‘कैप ऑफ गुड फिल्म्स’ मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं.