
Giridih: अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर शोरुम की महिला कर्मी ने शोरुम में काम करने वाले एक युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाकर मुफ्फसिल थाना में केस दर्ज कराया है. केस दर्ज होने की पुष्टि थाना प्रभारी विनय राम ने करते हुए कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वैसे आरोपी युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव का है तो पीड़िता भी इसी इलाके की रहने वाली है. जानकारी के अनुसार थाना को दिए आवेदन में पीड़िता ने आरोपी युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे दोनों शहर के एक वाहन शोरुम में ही करते थे. इसी दौरान उन दोनों में पहचान हुई और दोस्ती हुई. इसके बाद पीड़िता ने अपने पारिवारिक लाईफ के परेशानियों का जिक्र जब युवक से की, तो उसने एक अच्छी नौकरी झांसा देकर बीते 13 मई 2022 को धनबाद के एक होटल में ले गया. जहां हम दोनों ने साथ खाना खाया. इसके बाद तबीयत खराब होने लगी, तो उसने दवा लाकर दिया. दवा खाने के बाद उसे क्या हुआ, कुछ पता नहीं. लेकिन कुछ देर बाद जब होश आया, तो वह निर्वस्त्र थी. इतना ही नहीं आरोपी युवक अने पीड़िता को इसी बात की धमकी देकर उसका यौन शोषण करता रहा. उसकी हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने एक बार सुसाइड की कोशिश भी की. लेकिन उसके पति ने उसे बचा लिया. और अब पीड़िता ने हिम्मत कर आरोपी के खिलाफ मुफ्फसिल थाना में केस दर्ज कराया है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने सीएम का पुतला फूंका




