
Giridih: राज्य में हत्या और डकैती समेत अन्य घटनाओं से आक्रोशित गिरिडीह भाजपा के ओबीसी मोर्चा ने शुक्रवार को सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया. ओबीसी मोर्चा के इस पुतला दहन में इस दौरान डा. राजेश पोद्दार, भाजपा नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, विनय सिंह, महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, संदीप डंगाईच, मनोज संघई, रंजन सिन्हा, ज्योतिश शर्मा, दीपक स्वर्णकार समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता शािमल हुए. सीएम हेमंत का पुतला लिए भाजपा नेताओं का जुलूस झंडा मैदान से निकला. मौके पर भाजपा नेताओं द्वारा सीएम हेमंत के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया गया. और सीएम हेमंत को एक विफल सरकार का मुखिया कहा गया. झंडा मैदान से निकल कर भाजपा नेताओं का जुलूस शहर भ्रमण करते हुए टावर चाौक पहुंचा. जहां सीएम का पुतला दहन करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि अधिकारी और मंत्रियों समेत महाठगबंधन के नेताओं के सहारे सरकारी खजाने को लूटने वाले हेमंत सरकार से एक बेहतर सरकार चलाने की उम्मीद बेमानी है. सरकारी खजाने को किस प्रकार हेमंत सरकार लूटा रही है यह ईडी की कार्रवाई से पता चल रहा है. तीन सालों में ही पूरे राज्य को हेमंत सरकार ने लूट-खसोट कर खोखला कर दिया. और अब हालात ऐसे है कि हर जिलों में वैसे ही अधिकारियों को रखा गया है. जो जमीन और खनिजों को लूट कर सीधे हेमंत सरकार तक मोटी रकम पहुंचा सके. लिहाजा, राज्य में हर रोज अपराध बढ़ता जा रहा है. इधर पुतला दहन के दौरान भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में बाईक चोर गिरोह के चार सदस्य धराये, तीन बाईक बरामद




