Chatra

फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करना आरक्षी को पड़ा महंगा, पुलिस ने गिफ्तार कर भेजा जेल

Chatra: फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करना एक आरक्षी को महंगा पड़ गया. जब मामले का खुलासा हुआ तो जिस थाना और पुलिस के साथ रहकर उसने करीब 10 साल तक नौकरी की थी उसी साथी पुलिस ने उसे हथकड़ी पहनाकर जेल भेज दिया.

बताते चलें कि मामला वर्ष 2012 में आरक्षी के पद पर हुए बहाली से जुड़ा हुआ है. जेल जाने वाला आरक्षी रामू कुमार पिता अजय कुमार सिंह, साकिन कंचनपुर, थाना बेलागंज, जिला गया, बिहार निवासी वर्ष 2012 में चतरा जिला बल में बहाल हुए थे. वर्ष 2012 से 2014 तक वह चतरा जिले के हंटरगंज और सिमरिया थाना में पदस्थापित रहा. इसके बाद उसकी प्रतिनियुक्ति देवघर जिले में भी हुई. आरक्षी बहाली मामले में नया मोड़ तब आ गया, जब विभागीय जांच में बहाल हुए आरक्षी का आवासीय पता फर्जी पाया गया. बहाली के वक्त आरक्षी ने अपना आवासीय पता पलामू, झारखंड का बताया था. इस संबंध में पुलिस महकमे के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सदर थाना कांड संख्या 283/17 भादवि की धारा 467, 468, 471, 420, 34 के तहत आरोपी आरक्षी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद से ही आरोपी आरक्षी पुलिस की नजरों में धूल झोंक कर पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहा था. इस केस के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश सेठ ने मामले में गंभीरता से संज्ञान लेते हुए आरोपी आरक्षी को उसके घर बेलागंज, जिला गया, बिहार से गिरफ्तार कर चतरा सदर थाना लाया. जहां उसे आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने व कोविड-19 जांच कराने के बाद आरोपी आरक्षी को चतरा जेल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें: चतरा में नगर परिषद कार्यालय परिसर से हुई चोरी मामले का उद्भेदन, चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button