Corona_UpdatesMain Slider

#CoronaVirus : 25 अप्रैल को हिंदपीढ़ी से 4, कांटाटोली 1 और पलामू से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज, कुल आंकड़ा 67 पहुंचा

Ranchi: राज्य में शनिवार को 8 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इनमें चार रांची के हिन्दपीढ़ी के, एक कांटाटोली का तथा तीन पलामू जिले के लेस्लीगंज के रहने वाले हैं. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है.

रांची में नये इलाके कांटाटोली से मरीज के मिलने से चिंता बढ़ गयी है. राज्य में अब कुल 67 मरीज कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. हिन्दपीढ़ी में मिले मरीजों में एक बच्ची भी शामिल है.

कांटाटोली का जो व्यक्ति संक्रमित पाया गया है वह नेताजी नगर में पैथो लैब चलाता था. एक हफ्ते पहले वहां के स्थानीय निवासियों ने लैब खुले रहने का विरोध किया था. उसके बाद उसके लैब को बंद कराया था. लैब बंद कराने के बाद उसका सैंपल लिया गया था. शनिवार को सैंपल जांच की रिपोर्ट में उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

शनिवार को रिम्स में कुल 412 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आयी जिसमें 8 पॉजिटिव व बाकी निगेटिव पाये गये.

धनबाद के दो संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव

धनबाद के दो मरीजों की जांच रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आयी है. इन दोनों के सैंपल की जांच में यह बात सामने आयी. रविवार को भी इनके सैंपल की जांच की जायेगी. यदि रविवार की जांच में भी रिपोर्ट निगेटिव आयी तो उसके बाद उन्हें क्वारंटाइन में रखा जायेगा.

इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन की सफलता को लेकर जो बता रहे हैं, देश के वैज्ञानिक इससे सहमत नहीं हैं 

झारखंड में ऐसे बढ़े मामले

31 मार्चः राज्य में पहला केस राजधानी के हिंदपीढ़ी में मिला था. यह 22 साल की मलेशियाई महिला थी. यह तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी. पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच करायी गयी थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी.
2 अप्रैलः हजारीबाग के विष्णुगढ़ में एक शख्स में संक्रमण की पुष्टि हुई थी. वो कुछ दिनों पहले कोलकाता से लौटा था.
5 अप्रैलः बोकारो से तीसरा केस सामने आया, जहां बांग्लादेश से लौटी एक महिला कोरोना संक्रमित पायी गयी. वो तबलीगी जमात में शामिल हुई थी.
6 अप्रैलः राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से एक और महिला में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है. पीड़ित महिला की उम्र 54 साल है. उनकी कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है. खबर है कि पीड़ित महिला राज्य की पहली संक्रमित मलेशियाई महिला के सीधे संपर्क में आयी थी.
9 अप्रैलः झारखंड में एक साथ 9 पॉजिटिव केस आने के बाद झारखंड में कुल मरीजों की संख्या 13 हो गयी. नये मरीजों में 4 बोकारो जिले के चंद्रपुरा इलाके के थे. 5 रांची के हिन्दपीढ़ी के रहनेवाले थे. बाकारो के जिन व्यक्तियों में कोरोना का संक्रमण पाया गया है, वह वहां पहले से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे. रांची के हिन्दपीढ़ी मुहल्ले से जो नये मामले सामने आये हैं, वे सभी पहले से पीड़ित परिवार के सदस्य हैं. एक मामला हजारीबाग के विष्णुगढ़ से सामने आये थे.
11 अप्रैलः झारखंड एक साथ तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 17 हो गयी. नये कोरोना संक्रमित मरीजों में रांची, हजारीबाग व कोडरमा जिला के एक-एक मरीज शामिल थे. मामले को लेकर कोडरमा डीसी रमेश घोलप का कहना था कि जिस मरीज को कोडरमा का बताया जा रहा है वह कोडरमा का नहीं बल्कि गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र का है.
12 अप्रैलः झारखंड में कोरोना के दो और मरीजों की पुष्टि हुई. दोनों मरीज बोकारो के गोमिया प्रखंड के साड़म गांव के दलाल टोला के रहने वाले थे. ये आपस में पिता-पुत्र थे. इन्हीं के परिवार के एक सदस्य की कोरोना से मौत हुई थी. नये मरीज मृतक के भाई और भतीजे हैं. इन दो नये मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 19 हो गयी, जिनमें से दो की मौत हो गयी.
13 अप्रैलः झारखंड में 13 अप्रैल को पांच और कोरोना संक्रमित मरीज मिले. इन नये मरीजों में तीन रांची के हैं, जबकि एक बोकारो व एक गिरिडीह जिले का है. रांची के तीनों नये मरीज हिन्दपीढ़ी के रहनेवाले हैं. तीनों मरीज हिन्दपीढ़ी के कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में थे. इनकी उम्र 35, 40 और 45 साल है. बोकारो जिले का जो मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है वह गोमिया प्रखंड के साड़म गांव का रहनेवाला है. उसकी उम्र 24 साल है. वहीं, गिरिडीह जिले में पायी गयी मरीज (60) उस मरीज की मां है जो कोडरमा में इलाज के दौरान जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.
14 अप्रैलः झारखंड में 14 अप्रैल को तीन नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई. इनमें दो मरीज रांची के हिन्दपीढ़ी के थे. जबकि एक मरीज सिमडेगा जिले का था. तीनों नये मरीजों का तबलीगी कनेक्शन रहा है.
15 अप्रैलः धनबाद के एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. राज्य में कुल मामले 29 हो गये.
17 अप्रैलः रांची के हिंदपीढ़ी से तीन और कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इनमें एक पति-पत्नी भी शामित थे. कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर 32 हो गयी.
18 अप्रैलः धनबाद के एक रेल कर्मी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इसके अलावा हिंदपीढ़ी से पकड़े गये तबलीगी जमात से जुड़े एक और विदेशी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया. यह त्रिनिदाद एंड टोबैगो का रहनेवाला है. राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ कर 34 हो गयी.
19 अप्रैलः झारखंड में सात लोगों में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इनमें से छह रांची और एक सिमडेगा का है. रांची के छह मरीजों में एक बेड़ो और पांच हिंदपीढ़ी के हैं. राज्य में मरीजों की संख्या 41 हो गयी.

20 अप्रैल : बोकारो के साड़म में एक बुजुर्ग को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई जो कोरोना से ही जान गवां चुके व्यक्ति का भाई है. इसी दिन देर शाम दो मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इसमें एक रांची, एक देवघर और एक हजारीबाग का है.

22 अप्रैल : 4 और मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. इनमें तीन रांची के व एक गढ़वा का है. रांची के मरीजों में हिन्दपीढ़ी निवासी 28 साल का युवक भी शामिल है जिसका भाई 16 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.

23 अप्रैल : रांची में 7 और कोरोना पॉजिटिव पाये गये. इनमें से 6 हिंदपीढ़ी का और एक बेड़ो का मामला है.

24 अप्रैल : देवघर के एक मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई. उसके कुछ घंटे बाद रांची के हिन्दपीढ़ी से दो और मरीजों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

25 अप्रैल : रांची में चार मरीज और पलामू में 3 मरीज मिले. रांची के मरीजों में 4 हिन्दपीढ़ी के व 1 कांटाटोली का. पलामू के तीनों मरीज लेस्लीगंज के.

इसे भी पढ़ें – UP के इटावा में तीन घंटे तक सड़क पर घूमते रहे #Corona के 70 मरीज

दो मरीजों की हो चुकी है मौत

झारखंड में कोरोना संक्रमण के दो मरीजों की मौत हो चुकी है. हालांकि लगातार आ रहे पॉजिटिव केसेस के बीच मंगलवार का दिन राहत भरा रहा था जब कोई मरीज कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया था.

मंगलवार को जिस मरीज की मौत हुई उसकी उम्न 54 साल थी और वह रांची के हिन्दपीढ़ी मुहल्ले की रहने वाली थी. उसका इलाज रिम्स के कोविड-19 वार्ड में चल रहा था. हालांकि उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी.

इससे कुछ दिन पहले इसी महिला के पति की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हो गयी थी. एक और मौत बोकारो के जिले एक 75 वर्ष के शख्स की हुई थी. वह गोमिया प्रखंड के साड़म के दलाल टोला का रहने वाला था.

रिटायर्ड अफसर की हो चुकी है मौत

रांची के बरियातू में रहनेवाले रिटायर्ड प्रशासनिक अफसर (डीडीसी) की भी मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है. इलाज के दौरान दिल्ली में उनकी मौत हुई इस कारण यह आंकड़ा झारखंड में नहीं जुड़ा.

इसे भी पढ़ें – #Lockdown में Kota बना राजनीति का गढ़, गहलोत सरकार की पहल पर BJP शासित राज्यों ने चली सियासी चाल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button