Khas-KhabarRanchi

#Lockdown में Kota बना राजनीति का गढ़, गहलोत सरकार की पहल पर BJP शासित राज्यों ने चली सियासी चाल!

  • बीजेपी शासित 5 राज्यों के बाद अब छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने भी भेज दी हैं बसें
  • झारखंड और बिहार सरकार ने बताया था लॉकडाउन के नियम विरूद्ध हुआ काम

Nitesh Ojha

Ranchi :  दक्षिण राजस्थान में चंबल नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित कोटा शहर लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना है. कोटा शहर में कई राज्यों के कई छात्र लॉकडाउन में फंसे हैं. इसे देख कांग्रेसी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संबंधित राज्यों से छात्रों को वापस ले जाने की अपील की. फिर क्या था, बीजेपी शासित कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने राजनीति कार्ड खेलते हुए वहां फंसे अपने छात्रों को वापस लाने के लिए बसों को भेजना शुरू किया.

इससे नाराज गैर बीजेपी राज्यों ने इसे लॉकडाउन के नियमों के विपरीत उठाया कदम करार दिया. इसमें बिहार, झारखंड जैसे राज्य शामिल हैं. अपनी स्थिति बिगड़ते देख बिहार से यहां पढ़ने वाले अधिकांश छात्र घर वापसी की मांग को लेकर अनशन भी करने लगे. लेकिन अब जब कांग्रेस शासित भूपेश सरकार ने भी कोटा में बसों को भेज दिया है. जाहिर है कि इससे हेमंत और नीतीश सरकार से सवाल तो पूछा जाएगा ही.

इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन की सफलता को लेकर जो बता रहे हैं, देश के वैज्ञानिक इससे सहमत नहीं हैं 

यूपी सरकार की पहल पर शुरू हुआ राजनीति, 5 बीजेपी शासित राज्यों ने भेजी बसें

कोटा से छात्रों को वापस लाने की शुरूआत हुई उत्तर प्रदेश से. 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजनीतिक चाल चलते हुए यहां फंसे अपने छात्रों को निकालने के लिए कोटा में 250 बसों को भेज दिया.

उसके बाद 21 अप्रैल को मध्यप्रदेश, 23 अप्रैल को गुजरात, 24 अप्रैल को हरियाणा और असम की सरकारों ने कोटा में फंसे अपने छात्रों के लिए बसों को भेजना शुरू किया.

बता दें कि पहल करने वाले पांचो राज्य बीजेपी शासित हैं. इसपर राजनीति भी शुरू हुई. झारखंड और बिहार सरकार ने बीजेपी शासित इन कदमों को गलत तक बता दिया. कहा गया कि बीजेपी शासित इन राज्यों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है. राज्य में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों और स्वंय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी शासित राज्यों की पहल पर कहा था कि वह इससे सहमत नहीं हैं.

इससे लॉकडाउन का पालन पूरी तरह नहीं हो पायेगा. लेकिन अब जब कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ राज्य ने कोटा में बसों को भेजा है, उससे झारखंड के फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए सरकार के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है. कोटा में फंसे झारखंडी छात्रों के माता-पिता सरकार से यह सवाल जरूर करेंगे कि हेमंत सरकार ने यह पहल क्यों नहीं की.

कांग्रेसी मुख्यमंत्री गहलोत ने योगी की तारीफ की

जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोटा में फंसे अपने छात्रों के लिए बसों को भेजा, सबसे पहले कांग्रेस शासित राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक दिन बाद यानि 18 अप्रैल को यूपी सरकार के इस कदम की तारीफ कर दी.

अशोक गहलोत ने कहा कि अन्य राज्य सरकारों को भी यहां फंसे छात्रों को वापस ले जाने की पहल करनी चाहिए. करीब एक हफ्ते बाद कांग्रेस शासित एक अन्य राज्य छत्तीसगढ़ ने भी अपने छात्रों लाने की पहल शुरू की.

इसे भी पढ़ें – छप जाने के बाद भी सरकारी स्कूल की कक्षा एक से सात तक के 30 लाख बच्चों को करना होगा किताबों के लिए इंतजार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल का समर्थन भी हुआ और विरोध भी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर पर शुक्रवार देर शाम कोटा भेजी जा रही बसों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज राजधानी रायपुर से राजस्थान के कोटा में लॉकडाउन के दौरान फंसे छात्र-छात्राओं को लाने 75 बसों को रवाना किया गया है.

बसों के साथ एम्बुलेंस सहित डॉक्टरों का दल भी भेजा गया है, ताकि कोटा से आने वाले छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात उन्हें बसों से लाया जा सके. हालांकि भूपेश बघेल के इस कदमों का राज्य के कई लोगों से समर्थन किया, तो कई लोगों ने विरोध भी किया.

इसे भी पढ़ें – कोरोना की जांच नहीं कराने वाले लोगों की जानकारी देने पर इनाम देंगे BJP सांसद

नाराजगी जता हेमंत ने पीएम मोदी को कहा था, माता-पिता कर रहे हैं शिकायत’

दूसरी तरफ झारखंड और बिहार सरकार ने केंद्र द्वारा लॉकडाउन के निर्देशों को मानते हुए कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने की बात नहीं कही है. कोटा से छात्रों को वापस लाने के यूपी सरकार की पहल पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत कर नाराजगी जाहिर तक कर दी.

उन्होंने पीएम से कहा कि एक देश में दो तरह के कानून कैसे लागू हो सकता है. सोरेन ने कहा था यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से राजस्थान के कोटा से छात्रों को लाने के लिए बसें भेजी थीं, उसके बाद इसी तरह की मांग झारखंड में भी लोग कर रहे हैं. फंसे छात्रों के माता-पिता से हमें फोन कर इस बात की शिकायत कर रहे हैं कि राज्य सरकार अपने छात्रों के लिए क्यों नहीं कोई पहल करती है.

कांग्रेस कोटे के मंत्री रामेश्वर उरांव ने यहां तक कह दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार की तरह झारखंड के छात्रों को बुलाना तार्किक नहीं है. रामेश्वर उरांव ने यह कहा कि अगर छात्र परेशानी में हैं, तो उन्हें वहीं पर तमाम सुविधाएं राज्य सरकार मुहैया करायेगी.

बीजेपी शासित राज्यों की पहल लॉकडाउन नियमों के खिलाफ और अन्याय पूर्ण : नीतीश कुमार

बिहार सरकार ने तो कोर्ट में दाखिल जवाब में स्पष्ट कर दिया कि वह लॉकडाउन तक छात्रों को वापस बुलाने के पक्ष में नहीं है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सैकड़ों छात्रों को कोटा से वापस उनके गृह राज्य में भेजे जाने से लॉकडाउन सफल नहीं होगा.

जिस तरह से छात्रों को लाने के लिए बीजेपी शासित राज्यों ने विशेष बसों का इंतजाम किया. वह लॉकडाउन के नियमों के खिलाफ है और यह अन्याय पूर्ण है. इस तर्क से तो अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों को भी उनके गांव वापस लाना चाहिए. क्योंकि इन्हें भी अपने घर जाने की इजाजत है.

इसे भी पढ़ें – अब ऐसे भरें बिजली बिल: JBVNL का सेल्फ बिलिंग एप्प करें डाउनलोड और खुद से करें मीटर रीडिंग

5 Comments

  1. I love looking through a post that can make people think. Also, many thanks for permitting me to comment!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button