Giridih

गिरिडीह विधायक ने डीसी को पत्र लिखकर मानसरोवर तालाब के सफाई की मांग की

Giridih: गिरिडीह के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने डीसी को पत्र लिखकर शहर के मानसरोवर तालाब की सफाई कराने की मांग की है. डीसी को लिखे पत्र में सदर विधायक सोनू ने कहा कि शहर के बरवाडीह के पुराने पुलिस लाईन स्थित मानसरोवर तालाब कई दशकों पुराना है, जहां कई सालों से पंरपरा के अनुसार मां दुर्गे के कई प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है. शहर समेत सदर प्रखंड के आसपास के कई तालाबों की मूर्तियां मानसरोवर तालाब पहुंचती है और पंरपरा के अनुसार नाव के सहारे माता की विदाई की जाती है. ऐसे में सनातनी आस्था को ध्यान में रखते हुए इस महत्पूर्ण तालाब की सफाई दुर्गा पूजा के आगमन से पहले कराना बेहद जरुरी है और साथ ही तालाब में पानी के प्रचुर मात्रा उपलब्ध कराना भी जरुरी है जिससे भक्तों को मूर्ति विसर्जन में कोई परेशानी नहीं हो. सदर विधायक सोनू ने डीसी से विजयादशमी के दिन तालाब के चारों तरफ लाईटिंग की भरपूर व्यवस्था कराने की भी मांग की है.

इसे भी पढ़े: कोडरमा: डीवीसी से लंबित मानदेय व सेवा विस्तार की मांग, किया भूख हड़ताल

Related Articles

Back to top button