Koderma

कोडरमा: डीवीसी से लंबित मानदेय व सेवा विस्तार की मांग, किया भूख हड़ताल

Koderma: डीवीसी केटीपीएस बांझेडीह अपने गोद लिए स्कूलों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों का लंबित मानदेय व सेवा विस्तार नहीं दे रहा है. इसके विरोध में कर्मियों ने गुरुवार को समाहरणालय पहुंच कर भूख हड़ताल किया. इस दौरान कहा कि डीवीसी केटीपीएस बांझेडीह कोडरमा के द्वारा वर्ष 2014 में उपायुक्त कोडरमा के पत्रांक 774 दिनांक 10-10-2014 के आदेशानुसार विज्ञापन के माध्यम से शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों का चयन किया गया है. उत्क्रमित उच्च विद्यालय घंघरी जयनगर, नव सृजित प्राथमिक विद्यालय डुमरडीहा, जगनगर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चरकीपहरी को डीवीसी के द्वारा गोद लिए गया था तब से हम सभी तीनों विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों लगातार कार्यरत है. हमलोगों का मानदेय मद की राशि की मांग उपायुक्त कोडरमा के कार्यालय के माध्यम से किया जाना है. लेकिन पिछले 30 माह से हमलोगों का मानदेय बकाया है, जिससे हमलोगों को घोर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. मांग की गयी कि सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों का 30 माह का बकाया मानदेय एवं सेवा विस्तार किया जाए.

इसे भी पढ़ें: Inside Story : राज्यपाल के फैसले के लिए सीएम हेमंत को अभी और करना होगा इंतजार

 

Related Articles

Back to top button