Giridih

गिरिडीह बरनवाल सेवा समिति का चुनाव संपन्न, लखन लाल जिलाध्यक्ष तो सचिव बने राजेंद्र लाल राजन

Giridih: गिरिडीह बरनवाल सेवा समिति का द्विवार्षिक चुनाव गुरुवार रात काफी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ. शहर के बरमसिया रोड स्थित बरनवाल धर्मशाला में चुनाव की पूरी प्रक्रिया देर रात संपन्न हुई. चुनाव अधिकारी इंद्रजीत बरनवाल, सीताराम बरनवाल और प्रदीप बरनवाल ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की जीत का ऐलान किया. जिलाध्यक्ष के चुनाव में लखन लाल बरनवाल ने अपने प्रतिद्वंदी अनुपम बरनवाल को 72 वोटों से हराया, जबकि सचिव पद के चुनाव में राजेंद्र लाल राजन ने अपने प्रतिद्वंदी और चार्टेड एंकाउटेड प्रवीण बरनवाल को 23 वोटो से हराया. कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में संजय बरनवाल गुड्डू ने अपने प्रतिद्वंदी और चार्टेड एंकाउटेड ब्रह्मदेव बरनवाल को 31 वोटो से हराकर फिर से जीत दर्ज की. चुनाव को सफल बनाने में जयप्रकाश लाल बरनवाल, सुबोध बरनवाल, प्रवीण बरनवाल पिंटू, अशोक बरनवाल, रंजीत बरनवाल, अरुण बरनवाल, सतदेव बरनवाल, बीरेंद्र बरनवाल, अजय बरनवाल, राकेश रंजन समेत कई सदस्य ने महत्वपूर्ण  भूमिका निभाई. चुनाव अधिकारियों ने नवनिर्वाचित अधिकारियों को बधाई देते हुए उनसे तय वक्त पर जिला कमिटी का विस्तार करने की बात कही. चुनाव में समाज के 523 सदस्यों ने भाग लिया.
इसे भी पढ़ें: CBSE Registration 2023: 10वीं,12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए निजी छात्रों का पंजीकरण 17 सितंबर से शुरू

चुनाव में नई टीम पर भारी पड़ी पुरानी टीम
इस दौरान एक तरफ समिति की पुरानी कमिटी के अधिकारी लंबे वक्त के बाद किस्मत आजमाने दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरे थे तो दूसरी तरफ बरनवाल समाज के चुनाव में किस्मत आजमाने एक नई टीम भी मैदान में उतरी लेकिन पुरानी कमिटी के पदाधिकारियों के आगे नई टीम के उम्मीदवार टिक नहीं पाए. पुरानी कमिटी के टीम में जिला अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल, सचिव राजेंद्र लाल राजन और कोषाध्यक्ष के रूप में संजय बरनवाल गुड्डू थे तो वहीं दूसरी तरफ नई टीम में अनुपम बरनवाल जिला अध्यक्ष पद का चुनाव लडने के लिए मैदान में थे, तो सचिव के लिए चार्टेड एकांउटेड प्रवीण बरनवाल और कोषाध्यक्ष के लिए चार्टेड एकांउटेड ब्रह्मदेव बरनवाल चुनाव मैदान में थे. लेकिन चुनाव में हालात ऐसे बने कि नई टीम के सभी प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा और एक बार फिर पुरानी कमिटी के अधिकारी जीत दर्ज करने में सफल रहे. चुनाव में युवाओं से लेकर वृद्ध,दिव्यांग मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखा. लिहाजा समाज के 523 मतदाताओं ने मतदान की प्रक्रिया में शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button