JharkhandKoderma

कोडरमा : पुलिस ने शक के आधार पर की युवक की पिटाई, युवक को लगे 10 टांके

Koderma : कोडरमा थाना पुलिस पर शक के आधार पर एक युवक की पिटाई करने का आरोप लगा है. युवक भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष का भाई है. उक्त मामला कोडरमा के दूधीमाटी इलाके में हुई चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है. मामले में दो दिन छोटकीबागी निवासी अजय यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया. आरोप है कि इस दौरान उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गयी. अजय यादव ने बताया कि पुलिस ने सिर्फ शक के आधार पर थाने लाकर मारपीट की है. मारपीट के बाद मैं बेहोश हो गया. जब होश आया तो सदर अस्पताल में था.

इसे भी पढ़ें : कोडरमा : जिले में धड़ल्ले से हो रहा है बालू का उठाव, एनजीटी के आदेश की नहीं है परवाह

वहीं अजय यादव के भाई और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सूरज यादव ने बताया कि मुझे किसी ने फोन पर बताया, तुम्हारा भाई थाना में बेहोश पड़ा हुआ है. जिसके बाद थाने पहुंचा तो अजय बेहोशी की हालत में मिला. मेरे बाहर निकलने के बाद पुलिस मेरे भाई को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गयी. अस्पताल पहुंचने के बाद पीड़ित अजय यादव चलने की हालत में भी नहीं था. पुलिस की मारपीट से घायल अजय यादव को 10 टांके लगे हैं.

सूरज यादव ने बताया कि मैंने थाने में एक आवेदन दिया और भाई को बेहतर इलाज के लिए घर ले आया हुं. घटना के बाद इस मामले पर रविवार को सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रिया मिली.
इधर थाना प्रभारी ने युवक के साथ मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.

इसे भी पढ़ें : ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए 16 जिलों को दिए गए 620 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

Related Articles

Back to top button