
Ghatshila : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर चाकुलिया के नेताजी सुभाष चौक पर जनशक्ति कल्याण समिति के सदस्यों ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चाकुलिया निवासी अशोक कुमार पति को चाकुलिया नगर पंचायत के नगर प्रबंधक मोनिस सलाम ने शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अशोक जी से सीख लेनी चाहिए ताकि आगे चलकर उनमें समाज सेवा के प्रति रुचि बढ़े. मौके पर समिति के संरक्षक चंदन महतो, तरुण बेरा, वार्ड पार्षद शतदल महतो, देवाशीष मल्लिक, मोहन सोरेन, देवाशीष ज्योति, सामुदायिक संगठनकर्ता रेणुका महतो, निशा दास, सोमा दास समेत समिति के सदस्य गण उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – मानगो-आजादनगर क्षेत्र में लूट और फायरिंग की तीन वारदातों का खुलासा, पांच गिरफ्तार, दो कट्टा और दो स्कूटी बरामद




