
Palamu: पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा के नगर उंटारी पुलिस के लिए शनिवार का दिन उपलब्धि भरा रहा. पुलिस ने एक हत्याकांड और दो लूटकांड का खुलासा करते हुए एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. लूटकांड में शामिल अपराधियों के पास से देसी कट्टा और गोली बरामद की गयी है, जबकि हत्याकांड में शामिल आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किये गये सामान बरामद हुए हैं.
इसे भी पढ़ें – रांची की निर्भया हत्याकांड में CBI को मिली बड़ी सफलता, एक छात्र गिरफ्तार
हीरा महतो हत्याकांड में तीन गिरफ्तार
खरौंधी पुलिस ने गत् दिनों तोरेलावा निवासी हीरा महतो की हुई हत्या का खुलासा कर दिया है. हीरा महतो की हत्या जमीन विवाद में उसके मंझले भाई उदय मेहता, पत्नी हृदया देवी, पुत्र लवकुश, पुत्रवधु सुनीता देवी एवं अन्य लोगों ने मिल कर कुल्हाड़ी, खुरपी, टेन्पा एवं सबल से मार कर की थी. पुलिस ने हत्या में शामिल हीरा महतो के मंझले भाई उदय महतो, पत्नी हृदया देवी एवं उसका पुत्र लवकुश महतो को शनिवार की सुबह राजी बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त की गयी कुल्हाड़ी, सबल, टेन्पा आदि को भी बरामद कर लिया है.
इसे भी पढ़ें – मंत्री के दो बार ऑब्जेक्शन के बावजूद 6200 का मोबाइल 9253 में खरीदेगा समाज कल्याण विभाग
इंडेन गैस गोदाम और पेट्रोल पंप लूटकांड में दो लुटेरे गिरफ्तार
श्री बंशीधर नगर (नगर उंटारी) शहर में स्थित हरिओम इंडेन गैस गोदाम एवं गढ़वा के लगमा में पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा हो गया है. पुलिस ने लूट की घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. पकड़े गये लोगों में छोटू रंगसाज के दो गुर्गे सुहैल खां उर्फ सोनू खां एवं पप्पू खां उर्फ शाहिद अली शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें – 18 साल बाद सरकार निजी संस्थानों के लिए बना रही है झारखंड एफिलिएशन पॉलिसी
आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले धराये
दोनों की गिरफ्तारी श्री बंशीधर नगर ब्लॉक मोड़ के पास से हुई है. दोनों किसी अपराध को अंजाम देने के पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गये. पुलिस ने सुहैल खां उर्फ सोनू के पास से 315 बोर का लोडेड एक देशी कट्टा व पप्पू खां उर्फ शाहिद अली के पास से एक जिंदा गोली बरामद की है.
इसे भी पढ़ें – JCECEB तय ही नहीं कर पा रहा इंजीनियरिंग काउंसलिंग शेड्यूल, जेईई मेन की रैंकिंग से होना है दाखिला
10 और 29 मई दिया लूटकांड को अंजाम
एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों ने गत 10 मई को शहर के चेचरिया में स्थित हरिओम इंडेन गैस गोदाम में लूटकांड को अंजाम दिया था. उसके बाद गत 29 मई को सुहैल खां उर्फ सोनू खां ने जितेन्द्र मेहता व संतोष चंद्रवंशी के साथ मिल कर लगमा में पेट्रोल पंप लूट की घटना को अंजाम दिया था. उक्त मामले में जितेन्द्र मेहता गिरफ्तार हो चुका है, जबकि संतोष अभी भी फरार है.
इसे भी पढ़ें – मॉनसून धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा, देश के कई हिस्सों में दी दस्तक, किसानों के चेहरे खिले, गर्मी से राहत
मोबाइल, मोटरसाइकिल बरामद
एसडीपीओ ने बताया कि सुहैल खां एवं पप्पू खां की गिरफ्तारी के बाद दोनों अपराधों पर से पर्दा उठ गया है. दोनों अपराधियों के पास से गैस गोदाम से लूटी गयी पांच मोबाइल में से चार मोबाइल, लूट में प्रयुक्त की गयी होंडा बाइक को बरामद किया गया है. सुहैल खां गढ़वा उंचरी एवं पप्पू खां उर्फ शाहिद खां मेराल के टिकुलडीहा का रहने वाला है.
इसे भी पढ़ें – चोरी के आरोपी कैदी की सरायकेला जेल में मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप



