
Ranchi : डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह रेलवे ट्रैक के पास नाले से युवक का शव मिला है. युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है. वहीं युवक के शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान मिले हैं. जिससे की यह आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंक दिया गया.
घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ें – JCECEB तय ही नहीं कर पा रहा इंजीनियरिंग काउंसलिंग शेड्यूल, जेईई मेन की रैंकिंग से होना है दाखिला
हत्या की आशंका
शव मिलने के बाद यह आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं.
डोरंडा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया से हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है लेकिन अभी इस मामले में कुछ कहना जल्दबाजी होगी. क्योंकि युवक का पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस सभी मुख्य बिंदुओं को ध्यान में रख कर मामले की छानबीन में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें – मॉनसून धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा, देश के कई हिस्सों में दी दस्तक, किसानों के चेहरे खिले, गर्मी से राहत
पिछले तीन दिनों में रांची में हुई हत्या कि घटनाएं
- 17 जून इस्लाम नगर में 10 साल के बच्चे शाहिद की चाकू मारकर हत्या.
- 18 जून रातू थाना क्षेत्र के सूर्यानगर कमड़े में किराये के मकान में अपने पति के साथ रह रही महिला संगीता देवी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी.
- 20 जून धुर्वा थाना क्षेत्र में ठेकेदार मुकेश चौधरी पीसीसी सड़क का निर्माण करा रहा था. आरोपियों ने उसे लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला.
- 21 जून अरगोड़ा थाना स्थित कडरू सरना टोली में गांजा पीने से मना करने वाले युवक की दो अपराधियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी.
इसे भी पढ़ें- मंत्री के दो बार ऑब्जेक्शन के बावजूद 6200 का मोबाइल 9253 में खरीदेगा समाज कल्याण विभाग




