Bihar

औरंगाबाद में दो करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Aurangabad: नशीले पदार्थों के कारोबार को रोकने के अभियान में औरंगाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गांजा की एक बहुत बड़ी खेप पकड़ी है, जिसकी अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ है.

 

इसे भी पढ़ें : अरवल में एसडीओ के सरकारी खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए 17 लाख, क्लोन चेक से हुई निकासी

पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बारूण पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा की एक बहुत बड़ी खेप विशाखापट्नम से चली है, जो एनएच-2 जीटी रोड से होकर बिहार के भोजपुर जा रही है. इस सूचना पर पुलिस ने अपना जाल बिछाया और एनएच पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया. अभियान के दौरान सिरिस स्थित एक धर्मकांटा के पास पुलिस को एक ट्रक पर भारी मात्रा में संदिग्ध वस्तु लोड होने का संदेह हुआ. संदेह की पुष्टि के लिए जब वाहन की तलाशी ली गई तो ट्रक से गांजे से भरा पांच-पांच किलो का 401 पैकेट बरामद किया गया. गांजे का कुल वजन 2005 किलो है और नशे के काले अंर्तराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दो करोड़ आंकी गई है.

इसे भी पढ़ें : एटीएम में पैसा भरने वाली एजेंसी को झांसा देकर विभिन्न बैंकों के 1.45 करोड़ रुपये का गबन, मामला दर्ज

पुलिस ने मौके से ही ट्रक को गांजा समेत जब्त करते हुए दो अंर्तराज्यीय तस्करो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों में वाहन का चालक भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी, थाना उदवंतनगर के कुड़वां टोले नवादा बेन गांव निवासी मिथिलेश कुमार पासवान एवं इसी ओपी थाना के बीबीगंज गांव निवासी शिवकुमार महतो शामिल है.

 

गिरफ्तार दोनो तस्कर गांजा तस्करी के अंर्तराज्यीय नेटवर्क से गहराई से जुड़े है. पूछ्ताछ में दोनो गांजा तस्करों ने पुलिस को गांजा तस्करी के देशव्यापी नेटवर्क के बारे में काफी अहम जानकारी दी है. तस्करो से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है और इसमे बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button