DhanbadLead News

कतरास में फिर गिरा घर, गर्भवती महिला और डेढ़ वर्ष की बच्ची को सुरक्षित निकाला

Dhanbad: धनबाद के कतरास में एक और मकान धराशायी हो गया. गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आयी. कतरास के शिक्षक कॉलोनी बांवरी टोला निवासी अजय बावरी का खपड़ैल का घर गिर गया. घर के मलबे में गर्भवती महिला हिना देवी व एक डेढ़ वर्ष की मासूम कुहू कुमारी दब गई. मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और किसी तरह मलबे को हटाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला. गर्भवती महिला हिना देवी घटना के वक्त खाना पका रही थी और ठीक उसके बगल में कूहू खेल रही थी तभी अचानक मकान गिर पड़ा. बताया जाता है बारिश के वजह से दीवाल तथा छत कमजोर हो चुका था जिसके कारण शनिवार को हो रहे रिमझिम बारिश के कारण यह घटना घटी है.

इसे भी पढ़ेंःगुमला बाइपास निर्माण: समय पर काम पूरा नहीं हो सका, इंजीनियर-ठेकेदार पर जवाबदेही होगी तय

गौरतलब है कि गुरुवार को भी कतरास भगत मुहल्ला में चार मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया था. इस घटना में महिला की मौत हो गई थी,जबकि पिता पुत्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

बिना छत के रात गुजारने को बेबस है पिड़ित परिवार

अजय बावरी उसकी मां व पत्नी तथा बच्चे सहित करीब 8 लोग उस मकान में रहते थे. अजय दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है और अचानक से आशियाना उजाड़ जाने से वह पूरी तरह से बेघर हो गया है आलम यह है कि अब उसका परिवार बिना छत के ही रात गुजारने को बेबस है.

इसे भी पढ़ेंःअब एक क्लिक पर डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट, रिपोर्ट भी मिलेगी ऑनलाइन

Related Articles

Back to top button