BiharCrime News

अरवल में एसडीओ के सरकारी खाते से साइबर अपराधियों ने उड़ाए 17 लाख, क्लोन चेक से हुई निकासी

Arwal: साइबर अपराधी अपने काम में इस कदर निपुण हो गए हैं कि किसी के भी खाते से आसानी से पैसे उड़ा लेते हैं. ताजा मामला अरवल के अनुमंडल पदाधिकारी के सरकारी खाते से 17 लाख रुपये की निकासी का है.  एसडीओ दुर्गेश कुमार को जब इसकी जानकारी हुई तो   खलबली मच गई है. जांच में स्पष्ट हुआ है कि पटना के कंकड़बाग में एक्सिस बैंक तथा राजेंद्र नगर के जन स्माल फाइनेंस कंपनी के माध्यम से साइबर अपराधियों ने क्लोन चेक से रकम की निकासी की है.

 

इसे भी पढ़ें : एटीएम में पैसा भरने वाली एजेंसी को झांसा देकर विभिन्न बैंकों के 1.45 करोड़ रुपये का गबन, मामला दर्ज

अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जिस तरह से साइबर अपराधियों द्वारा फर्जीवाड़ा किया गया है वह आसानी से पकड़ में आना मुश्किल है. उन्होंने बताया कि पैसे की निकासी क्लोन चेक से की गई है. जिस चेक नंबर से निकासी की गई उसका पूरा वाल्यूम मेरे पास है. अनुमंडल पदाधिकारी के नाजिर अनवर इमाम सूरज शाह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. नाजिर 26 अगस्त को स्थानीय बैंक आफ इंडिया से बैंक स्टेटमेंट निकालने गए तो जानकारी मिली. इसके पहले किसी तरह का मैसेज मेरे मोबाइल पर नहीं आया था.

 

साइबर अपराधियों ने खाता संख्या 447710100016992 से क्लोन चेक से नौ बार में 17 लाख रुपये की निकासी की है. पहली बार सात अगस्त को चेक संख्या 207743 के माध्यम से एक लाख 94 हजार चार सौ, 16 अगस्त को चेक संख्या 207746 से  एक लाख 94 हजार चार सौ, चेक संख्या 207745 से एक लाख 92 हजार छह सौ, 24 अगस्त को चेक संख्या207737 से एक लाख 94 हजार आठ सौ, 207736 से एक लाख 98 हजार पांच सौ,  चेक संख्या 207735 से एक लाख 96 हजार चार सौ, चेक संख्या 207738 से एक लाख 95 हजार छह सौ तथा 18 अगस्त को चेक संख्या 207747 से एक लाख 96 हजार छह सौ एवं चेक संख्या 207748 से एक लाख 92 हजार पांच सौ रुपये निकाले गए हैं.

Related Articles

Back to top button