
Giridih: आदर्श आचार संहिता लागू होने का हवाला देकर गिरिडीह गुरुवार को व्रतियों के बीच वितरण किए जाने वाले फल को प्रशासन की ओर से जब्त कर लिया गया. टीम ने गुरुवार को फल की पेटियों को निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के चुनावी कार्यालय के बाहर से जब्त किया. इस दौरान करीब छह पेटी फल जब्त किया गया. फलों का वितरण छठ व्रतियों के बीच किया जाना था. टीम ने निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के चुनावी कार्यालय के बाहर से फलों की पेटी जब्त किया है तो वहीं कुछ व्रतियों के घर से भी पेटी जब्त किए जाने की चर्चा है. इधर खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेष रंजन ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि ये सही है कि कुछ पेटी चुनावी कार्यालय से जब्त हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है. व्रतियों के घर से फल जब्त किए जाने का आरोप गलत है. इधर, निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के चुनावी कार्यालय से फल की पेटियां जब्त किए जाने के दौरान ग्रामीण कन्हैया सिंह वहीं थे, उनका दावा है कि हर साल महापर्व छठ को देखते हुए पूजा समिति की ओर से व्रतियों के बीच फल वितरण की जो परम्परा है उसे पूरा किया जा रहा था. लेकिन जब्त कर लिया गया.




