Crime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchiSahibganjTOP SLIDERTop Story

साहिबगंज में वज्रपात की चपेट में आने से चार बच्चों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

Sahibganj: रविवार को राधानगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी उधवा पंचायत अंतर्गत बाबू टोला गांव में आकाशीय बिजली के गिरने से चार बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि इस घटना में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. मृतक की पहचान हुमायूं शेख की एक 7 वर्षीय पुत्र नजरुल शेख व 14 वर्षीय पुत्री आयशा खातून, महबूब शेख की 10 वर्षीय पुत्र तौकीर आलम और अशराफुल शेख की 6 वर्षीय पुत्र जाहिद शेख के रूप में की गई है. वही हुमायूं शेख के पुत्री नशरीना 11 वर्ष गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज स्थानीय क्लीनिक में चल रहा है. घटना करीब 2 बजे की है.

इसे भी पढ़ें: गृह जिले में स्थानांतरण की आस में शिक्षक मुख्यमंत्री से लगा रहे हैं गुहार

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर अचानक आंधी आने के बाद सभी बच्चे बगीचा में आम चुन रहे थे. अचानक मौसम का मिजाज बदलने से झमाझम बारिश शुरू हो गई. इस दौरान आम चुन रहे बच्चे के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई. घटना की खबर सुन आसपास के लोगो को भीड़ उमड़ पड़ी. वही राजमहल अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उदय टुडू ने बताया कि परिजनों के अनुसार चारों बच्चे की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने के कारण हुई है. सभी मृतक बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल लाया गया है. इधर परिजन में रो रोकर बुरा हाल है.

 

Related Articles

Back to top button