JharkhandRanchi

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज

Ranchi : बड़कागांव से कांग्रेस विधायक निर्मला देवी और उनके पति सह पूर्व मंत्री योगेंद्र साव जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा काफी तेजी से फैल रही है. बताया जा रहा है कि अपने पिता की जेल से रिहाई की शर्त पर योगेंद्र साव की बेटी अंबा ने कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के एक बड़े नेता से मुलाकात की थी. उसके बाद उस नेता ने राज्य में बीजेपी के कई कद्दावर नेताओं से बात भी की है. चर्चा यह भी है कि राज्य के मुखिया रघुवर दास से भी अंबा की मुलाकात हुई है. बता दें कि कुछ दिन पहले भी योगेंद्र साव की बेटी अंबा की एक फोटो सोशल मीडिया में देखी गयी थी. इसमें वह गेरूआ वस्त्र पहन कर कुछ बीजेपी विधायकों के साथ देवघर गयी थी. हालांकि उनका दौरा विधानसभा कमिटी के सदस्यों के साथ था. लेकिन उस वक्त से ही बीजेपी में जाने की चर्चा काफी गरम है.

इसे भी पढ़ें – मेहरबानीः मां अंबे कंपनी ने जब्त कोयला को रैक लोडिंग कर बाहर भेजा, चुप रहे पूर्व हजारीबाग डीसी व माइनिंग अफसर

लोकसभा चुनाव में टिकट कटने से नाराज है साव परिवार

सूत्रों ने बताया कि राजनीति में अटकलें आम बात हैं. अवसर और अपने भविष्य को देखते हुए लोग अपनी तैयारी करते हैं. कई मुकदमे दर्ज होने के कारण योगेंद्र साव जेल में हैं. सामने विधानसभा चुनाव भी है. लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट देने की बात कह कर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें धोखा दिया. इस बात से योगेंद्र साव का पूरा परिवार कांग्रेस से नाराज है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सीएम से मुलाकात के बाद रथ मेला के दिन भी बेटी अंबा ने रघुवर दास से मुलाकात की थी. वहीं अब बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी अंबा मुलाकात करनेवाली है.

इसे भी पढ़ें – TPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू, कोहराम गंझू, मुकेश गंझू,आक्रमण समेत छह के खिलाफ NIA ने चार्जशीट दाखिल की

साजिश के तहत परिवार को किया जा रहा बदनामः अंबा

पूरे मामले पर न्यूज विंग से बातचीत में अंबा ने बीजेपी में शामिल होने की बात को एक अफवाह बताया है. स्वयं और अपने परिवार को कांग्रेस का एक निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए अंबा ने कहा कि मुबंई वह एक निजी काम से गयी थी. उस दौरान व्यक्तिगत संबंध होने के कारण वहां के एक कद्दावर बीजेपी नेता से मिली थी. अंबा ने कहा कि उनके पापा राज्य की राजनीति में कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा हैं. वे जल्द ही जेल से बाहर निकलनेवाले हैं. पिता की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता वाले लोग एक साजिश के तहत उनके परिवार को बदनाम करना चाह रहे हैं. सीएम से उनकी मुलाकात व्यक्तिगत समस्या को लेकर की थी.

पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं : निर्मला देवी

विधायक निर्मला देवी ने कहा कि लंबे समय से जेल में रहने के कारण उनकी बेटी अपने पिता के प्रति काफी भावुक हो गयी है. जेल से बाहर निकलने के बाद मुख्यमंत्री उनके पिता पर फिर से मुकदमा करा सकते हैं. इसे देख ही बेटी अंबा बीजेपी नेता से मिली थी. लेकिन उनके या परिवार के किसी भी सदस्य का पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है.

इसे भी पढ़ें – हार के बाद पहली बार सुबोधकांत ने अपने ही दल के बड़े नेता पर साधा निशाना, कहा- मद्रासी को लाने की क्या है जरूरत

Related Articles

Back to top button