
-बिल्डिंग से कूद कर छात्रों ने बचायी जान
Moscow : रूस में एक बंदूकधारी ने एक युनिवर्सिटी में अंधाधुध फायरिंग कर दी. इसमें 8 लोगों के मारे जाने की खबर है. कई लोग घायल बताये जा रहे हैं. पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में जब यह घटना घटी उस वक्त वहां अफरा तफरी मच गयी. जान बचाने के लिए छात्र बिल्डिंग से कूदते हुए दिखे. छात्र भाग कर सभागारों और हॉल में छिप गये.
सोशल मीडिया पर शेयर किये गये एक वीडियो में डरे हुए छात्र जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – UP के बाहुबली नेताओं पर कसा शिकंजा, आजम खां, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की कुंडली खंगालेगा ED
मीडिया के अनुसार शूटर की पहचान 18 साल के तिमूर बेकमानसुरोव के रूप में हुई है. जिसकी घटनास्थल पर गोली लगने से मौत हो गयी. पर्म शहर रूस की राजधानी मास्को से 700 मील पूर्व में स्थित है.
रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल के सोशल मीडिया ने सोमवार की सुबह परिसर में मौजूद सभी लोगों को सचेत किया कि अगर संभव हो तो परिसर को छोड़ दें या खुद को एक कमरे में बंद लें.
यूनिवर्सिटी और पुलिस ने जानकारी दी कि शूटर को पकड़े जाने के बाद संकट समाप्त हो गया. कुछ रिपोर्ट्स में अपराधी के घायल होने और मौत के दावे भी किये गये. कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने कहा कि शूटर उसी यूनिवर्सिटी का छात्र है जहां हमला हुआ. दावा किया जा रहा है कि उसने सोशल मीडिया पर एक नोट छोड़ा था जिसमें उसने अपने उद्देश्यों के बारे में बताया था.
इसे भी पढ़ें – आधी रात से शुरू होगा माओवादियों का स्थापना दिवस, नक्सलियों ने पोस्टर साटे, पुलिस भी मुस्तैद



