
Lucknow : उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जेलों में बंद चल रहे सपा नेता आजम खां, गैंगेस्टर से बसपा विधायक बने मुख्तार अंसारी व अतीक अहमद की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. अब प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इन तीनों नेताओं की कुंडली खंगालेगा.
बता दें, प्रवर्तन निदेशालय ने इन तीनों नेताओं के खिलाफ पूर्व में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुकदमा दर्ज किया था. अब ईडी को कोर्ट से इन तीनों नेताओं को कस्टडी में लेकर पूछताछ करने की अनुमति मिल गई है. इसके बाद ईडी की टीम जल्द ही तीनों नेताओं से पूछताछ कर सकती है.
इसे भी पढ़ें :छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रजिंदरपाल सिंह भाटिया का शव घर में फांसी पर लटका मिला
आजम पर है किसानों की जमीन हड़पने का आरोप
समाजवादी नेता आजम खां पर किसानों की जमीन हड़पने का आरोप है. जानकारी के मुताबिक, नियमों की धज्जियां उड़ाकर आजम खां ने किसानों की जमीनें ले लीं. इसके बाद कुछ किसानों ने इसकी शिकायत राज्यपाल से की थी.
आरोप है कि आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी के नाम पर जिन जमीनों का अधिग्रहण किया था. उनमें से कई जमीनें सरकारी हैं और यूनिवर्सिटी बनाने में सरकारी पैसे का इस्तेमाल किया गया.
इसे भी पढ़ें :रांची सिविल कोर्ट में सुनील तिवारी ने दायर की जमानत याचिका, 23 सितंबर को होगी सुनवाई
एक जुलाई को मुख्तार के खिलाफ दर्ज हुआ था केस
Enforcement Directorate to question UP leaders Azam Khan, Mukhtar Ansari, Atiq Ahmad in connection with alleged money laundering case.ED has got permission for custodial interrogation of these politicians. All these politicians are currently lodged in different jails: ED official pic.twitter.com/aQOSAxhUPH
— ANI (@ANI) September 20, 2021
यूपी की बांदा जेल में बंद माफिया व बसपा विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने एक जुलाई को मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. आरोप है मुख्तार अंसारी ने एक सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाया और उसे सात साल के लिए 1.7 करोड़ रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से एक निजी कंपनी को किराए पर दे दिया. ईडी इस रकम और कब्जा जमाने के मामले में पूछताछ करेगी.
इसे भी पढ़ें :गुमला में जंगल से इनामी नक्सली राकेश उरांव गिरफ्तार
अतीक की 16 कंपनियों की मिली थी जानकारी
माफिया अतीक अहमद के खिलाफ भी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया था. आरोप है कि पिछले साल पुलिस ने अतीक की कुल 16 कंपनियां चिह्नित की थीं जिसमें से कई बेनामी थीं. इन कंपनियों में नाम तो किसी और का है लेकिन परोक्ष रूप से इनमें पैसा अतीक का लगा है.
इनमें से ज्यादातर कंपनियों का कारोबार रियल इस्टेट से संबंधित है. यह भी जानकारी मिली है कि इन कंपनियों का लेनदेन करोड़ों में है. पुलिस अफसरों ने बताया था कि जिन 16 कंपनियों के बारे में जानकारी मिली है उनमें से तीन कंपनियां अतीक की पत्नी साइस्ता परवीन जबकि पांच रिश्तेदारों के नाम से रजिस्टर्ड हैं. आठ कंपनियां ऐसी हैं जिनके बारे में यह नहीं स्पष्ट हो सका है कि उनका मालिक कौन है.
इसे भी पढ़ें :Pornographic Video को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने की शिकायत, कहा- मेरी मॉर्फ्ड PHOTO हुई इस्तेमाल




