ChaibasaJharkhand

आधी रात से शुरू होगा माओवादियों का स्थापना दिवस, नक्सलियों ने पोस्टर साटे, पुलिस भी मुस्तैद 

Chaibasa :  सोमवार की आधी रात 21 सितंबर से शुरू हो रहे माओवादियों के स्थापना सप्ताह को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिले में सतर्कता के आदेश दिये गये हैं. स्थापना दिवस के ऐन पहले बीती रात माओवादियों ने नक्सल प्रभावित टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत झरझरा बाजार के आसपास पोस्टर-बैनर साट कर दहशत फैलाने की कोशिश की है. यह स्थापना दिवस 28 सितंबर तक मनाया जाने जायेगा. इसे लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों की पुलिस के साथ-साथ रेलवे को भी चौकस रहने को कहा है.

इसे भी पढ़ें – आदिवासी युवती को घर में खींच ले गया पड़ोसी, तो खा लिया कीटनाशक 

नक्सलियों के स्थापना सप्ताह को देखते हुए एसपी अजय लिंडा के आदेश पर सारंडा जंगल के विभिन्न क्षेत्रों में सीआरपीएफ, आईआरबी, झारखंड पुलिस के जवानों ने सर्च आपरेशन तेज कर दिया है. पुलिस टीम रात में सारंडा के विभिन्न पहाड़ियों पर लूप लेते हुए नक्सलियों की घेराबंदी कर उन्हें भारी नुकसान पहुंचाने की कार्य योजना में लगी है. इसके अलावा सुरक्षा बलों ने अपने तमाम सूचना तंत्र को सक्रिय कर दिया है, जिससे नक्सलियों की तमाम गतिविधियों की जानकारी उन्हें समय पर मिल सके.

हालांकि पश्चिम सिंहभूम में सक्रिय दो बड़े नक्सली नेता महाराज प्रमाणिक व जीवन कंडुलना के आत्मसमर्पण करने के बाद नक्सलियों की मारक क्षमता कमजोर हुई है, इसके बावजूद नक्सली किसी बडी़ घटना को अंजाम देकर अपनी उपस्थित को दर्ज कराने की फिराक में हैं. उल्लेखनीय है कि पश्चिम सिंहभूम जिला में अभी अनल दा, अनमोल उर्फ समर दा, मेहनत उर्फ मोछू, सुरेश मुंडा जैसे कुछ बड़े नक्सलियों की सक्रियता पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है. ये नक्सली निरंतर गोईलकेरा, टोंटो, टेबो, गुदडी़, टोकलो आदि थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील व सक्रिय रहते हैं.

इसे भी पढ़ें – पोटका से आदित्यपुर जा रहा 407 ट्रक पलटा, दो दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल

Related Articles

Back to top button