
Ranchi : राजधानी रांची के रातू इलाके में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है. छठ पूजा करने जा रहे लोगों से भरी ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हैं. इस हादसे में कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. यह घटना रातू इलाके के काठीतांड के शिव मंदिर के समीप हुई है. बताया जा रहा कि है सभी मैजिक वाहन पर सवार रवि स्टील के पास से रातु तालाब सुबह का अर्घ्य देने जा रहे थे, उसी समय यह हादसा हुआ.



