
Lohardaga: जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदगड़ी गांव में ईख बगान में काम करने गई अधेड़ विधवा महिला की धारदार हथियार से हत्या करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है. सेन्हा थाना क्षेत्र में अपराधी बेखौफ होकर हत्या की घटना को अंजाम दे रहे हैं. मृतका की पहचान स्व विमला मांझी की 50 वर्षीय पत्नी कलावी देवी के रूप में हुई है. आपसी रंजिश में हत्या करने का मामला सामने आ रहा है.
मृतक महिला की मूक बधिर बेटी से कुछ महीने पूर्व गांव के ही दो युवकों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसपर मृतक महिला द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोपी युवकों को जेल भेजा गया था. स्थानीय लोगों ने बताया गांव के ही युवकों को जेल भेजवाने को लेकर विवाद चल रहा था. वहीं आज मौका देखकर तीन लोगों के द्वारा महिला पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी. परिजनों ने बताया हत्या की घटना को गांव के ही विनोद और उसके साथ दो लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है. वहीं घटना के बाद मौके पर सेन्हा थाना पुलिस पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया और पुलिस हत्या में संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें: गांडेय उपचुनाव को लेकर गिरिडीह पहुंचे सुदेश महतो, कहा- प्रत्याशी घोषणा से पहले पहले हमसे नहीं लिया गया मशवरा




