Koderma

बिहार-झारखंड स्टेट सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन का जिला सम्मेलन, सुनील अध्यक्ष, दिलीप बने सचिव

Koderm: बिहार झारखंड स्टेट सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन (बीएसएसआरयू) झुमरीतिलैया इकाई का जिला सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ. सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन राज्य सचिव पियूष रंजन गुप्ता व सुमित गुप्ता ने किया. सम्मेलन में यह निर्णय लिया गया कि नई कमेटी सभी सदस्यों के अधिकारों की रक्षा करेंगे व आम जनता के आम मुद्दों को लेकर समय-समय पर कार्यक्रम आयोजन करेंगे. सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य सचिव पीयूष रंजन गुप्ता ने देश की वर्तमान अर्थव्यवस्था व बेरोजगारी पर चिंता जताई उन्होंने कहा कि सरकार जो चार श्रम कोड कानून ला रही है, उसके लागू होने के बाद मजदूरों को वहां पहुंचा दिया गया है जहां वे आजादी मिलने से पहले थे. क्योंकि आजादी से पहले मजदूरों को लगभग कोई कानूनी अधिकार नहीं था. इन कानूनों के लागू होने के बाद, मजदूर वर्ग उसी दशा में पहुंच जाएगा. उन्होंने दवाओं पर जीएसटी न लगाने की भी बात कही. वहीं सुमीत गुप्ता ने कहा देश में कई ऐसी दवा कंपनियां हैं जिनकी दवाओं ड्रग टेस्ट में फेल हुई व कई बार नोटिस हुआ है जिसके बाद भी कोई कार्यवायी ना होना और उसी कम्पनीयों के द्वारा करोड़ों रुपयों के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदकर राजनीतिक पार्टियों को चंदे के तौर पर दिया जाना जनता के जान के साथ खिलवाड़ करना है. सम्मेलन में सर्वसम्मति से लोगों ने कहा कि जो मजदूरों के लिए काम करेगा उनका वोट उसी को मिलेगा.

सुनील अध्यक्ष व दिलीप बने सचिव

सम्मेलन के उपरांत नई कमेटी का गठन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष परमेन्द्र कुमार, सचिव दिलीप सिन्हा, उपसचिव सिकंदर कुमार, कोषाध्यक्ष बब्लू मोदी के साथ कार्यकारिणी मे सन्नी मोदी, अमरजीत कुमार, बसंत यादव, सुधीर कुमार, मुकेश कुमार, भारत राज, रंजीत कुमार, पंकज मोदी, सीताराम प्रसाद, अमित कुमार, ज्ञानदीप कुमार, मंटू मोदी, श्रीकांत मोदी को बनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील कुमार गुप्ता, संचालन दिलीप सिन्हा व आभार प्रकट राज्य सचिव सुमित गुप्ता ने किया.

Related Articles

Back to top button