
Ranchi: झारखंड गठन के बाद से पहली बार राज्य को पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में शानदार काम दिखाने को प्रधानमंत्री अवॉर्ड (Prime Minister Award for Excellence in Public Administration 2022) मिला है. कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय (भारत सरकार) ने इस संबंध में झारखंड को सूचना दी है. मंत्रालय के सचिव वी श्रीनिवास ने इसके लिए गुमला जिले की सराहना की है. गुमला डीसी सुशांत गौरव ने इसे ट्वीट भी किया है. बताया है कि यह ऐतिहासिक पल है. झारखंड राज्य के इतिहास में पहली बार Prime Minister Award for Excellence in Public Administration का खिताब मिला है.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand: पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह का दावा, ऋण माफी के लिए सैकड़ों किसान लगा रहे बैंक का चक्कर
आकांक्षी जिला गुमला के विभिन्न प्रखंडों में अगले एक वर्ष में सभी योजनाओं को युद्ध स्तर पर सफल क्रियान्वयन करने की दिशा में तेजी से काम हो रहे हैं. शिक्षा में जीरो ड्रॉप आउट, स्वास्थ्य के मापकों पर उपलब्धि,पंचायत भवन को आदर्श बनाना, कुपोषण एवं एनेमिया का उपचार,पर्यटन स्थलों के विकास आदि जैसे कामों में योजनाबद्ध तरीके से प्रशासनिक स्तर पर काम किये जा रहे हैं. गुमला जिले को PM Award जीतने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. सुशांत ने इसके लिए जिले के सभी लोगों को देते हुए बधाई दी है.
21 अप्रैल को पीएम करेंगे सम्मानित
कार्मिक मंत्रालय के मुताबिक देश के आकांक्षी जिलों में शामिल गुमला में प्रशासनिक स्तर कई उल्लेखनीय और सराहनीय प्रयास हुए हैं. यह अवॉर्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 21 अप्रैल को विज्ञान भवन में होनेवाले सिविल सर्विस डे के मौके पर गुमला डीसी को दिया जायेगा.




