JharkhandRanchi

रेलवे का खाना यात्रियों के लिए बना परेशानी का सबब, बीमार पड़ रहे लोग

Ranchi : राजधानी, शताब्दी जैसे प्रीमियम ट्रेनों में भी यात्रियों के लिए रेलवे का खाना परेशानी का सबब बन गया है. राजधानी और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में, जिसमें यात्री ज्यादा कीमत देकर यात्रा करते हैं, ऐसी ट्रेनों में भी रेलवे द्वारा दिया जाने वाला खाना खाकर यात्री बीमार पड़ रहे हैं. जब प्रीमियम ट्रेनों के खाने का यह हाल है, तो और अन्य ट्रेनों में मिलने वाले खाना की क्या गुणवत्ता होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. खराब खाना खाकर आए दिन यात्री बीमार पड़ रहे हैं. और रेलवे इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है.

इसे भी पढ़ें- घोषणा कर भूल गयी सरकार-28 जुलाई : ना अपोलो खुला, ना फल-सब्जी वालों को अलग जगह मिली, ना विधि व्यवस्था व अनुसंधान अलग हुआ

यात्रियों को नहीं मिलती है कोई सुविधा

नयी खानपान नीति लागू होने के बावजूद व्यवस्था में बदलाव नहीं आया है. राजधानी एक्सप्रेस में सफर के दौरान खाना नहीं लेने वाले यात्रियों को पानी तक के लिए नहीं पूछा जाता है. यात्रा के दौरान किसी भी तरह की सेवा यात्रियों को नहीं दी जाती है. यात्रियों को रिजर्वेशन के वक्त खाना का ऑप्शन लेने को मजबूर किया जाता है. प्रीमियम ट्रेनों में जब खाना नहीं लेने का विकल्प लागू किया तो इस विकल्प को चुनने वाले यात्रियों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है.

इसे भी पढ़ें- विदिशा हत्याकांड : छात्राओं के साथ हाई क्यू इंटरनेशनल स्कूल में अनैतिक होता था

नई नीति लागू होने के बाद भी नहीं हुआ बदलावरेलवे का खाना यात्रियों के लिए बना परेशानी का सबब, बिमार पड़ रहे लोग

राजधानी एक्सप्रेस में मिलने वाले खाने की गुणवत्ता में लगातार शिकायतें मिल रही हैं. और इसे लेकर हंगामा भी होता है. इस समस्या को लेकर रेलवे ने नो फूड का विकल्प शुरू किया, लेकिन ठेकेदार की मिलीभगत से खाना नहीं देने वाले यात्रियों को परेशान किया जाता है. राजधानी ट्रेन के किचन की हालत भी बहुत खराब है. खानपान का जिम्मा आईआरसीटीसी के हाथों में आने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं है. जिसके चलते यात्रियों को खराब खाना दिया जा रहा है और जिसे खाकर यात्री बीमार हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- निजी दौरे पर विदेश गये अधिकारियों पर लगा जुर्माना

खराब खाना खाने से यात्री पड़े थे बीमार

रांची-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में पिछले सप्ताह खराब खाना खाने से आधा दर्जन से अधिक यात्री बीमार पड़ गए थे. पेंट्रीकार द्वारा जो खाना यात्रियों को दिया गया था वह खाना बिल्कुल खराब था, जिसमें दाल खट्टी थी दही से बदबू आ रही थी और सब्जी भी खराब हो चुकी थी. इस  खाना को खाकर यात्री बीमार हो गए थे जिसमें कई यात्रियों को हॉस्पिटल में भी भर्ती होना पड़ा था.

Related Articles

Back to top button