
NewDelhi : देश की राजधानी दिल्ली निकट भविष्य में अभेद्य किला बन जायेगी. खबरों के अनुसार दिल्ली उसी तरह से मिसाइल रक्षा कवच से लैस होगी, जैसे कि मॉस्को और लंदन हैं. दिल्ली पर मिसाइल और ड्रोन्स से हमला नहीं किया जा सकेगा. किसी भी तरह के सैन्य और 9/11 जैसे किसी भी आतंकी हमले को नाकाम किया जा सकेगा. जानकारी के अनुसार पुराने एयर डिफेंस सिस्टम को बदल कर इस नयी व्यवस्था को लागू किया जाना है.
इसे भी पढ़ें-मुझे देखते ही दो कदम पीछे हट जाते हैं बीजेपी सांसद, कहीं मैं उन्हे गले ना लगा लूं- राहुल गांधी
एक अरब डॉलर की कीमत वाले नेशनल एडवांस्ड सर्फेस टू एयर मिसाइल सिस्टम को मंजूरी
सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली डिफेंस एक्वजिशन काउंसिल ने दिल्ली की रक्षा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अमेरिका से एक अरब डॉलर (लगभग 70 अरब रुपए) की कीमत वाले नेशनल एडवांस्ड सर्फेस टू एयर मिसाइल सिस्टम II (एनएएसएएमएस) को स्वीकृति प्रदान कर दी है. इस नये रक्षा कवच का मकसद किसी भी सैन्य और 9/11 सरीखे आतंकी हमलों से दिल्ली को महफूज रखना है, ताकि किसी भी तरह की मिसाइल, ड्रोन्स और लड़ाकू विमानों के जरिये कोई हमला ना किया जा सके.
इसे भी पढ़ें-कहीं पत्थलगड़ी समर्थकों तक डायवर्ट तो नहीं हो गया विदेशी फंड, ईसाई धर्मगुरु बतायें : भाजपा
दिल्ली में वीआइपी-89 एरिया दोबारा गठित हेागा
इसके अलावा दिल्ली में वीआइपी-89 एरिया को दोबारा गठित करने की बात हो रही है. इसमें राष्ट्रपति भवन, संसद, नॉर्थ और साउथ ब्लॉक आदि शामिल होंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एनएएसएएमएस तीन आयामी सेंटीनेल रडार, छोटी और मध्यम दूरी के मिसाइलें, लॉन्चर, फायर डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स और कमांड-एंड-कंट्रोल इकाइयों से सशस्त्र, हवाई खतरों को तुरंत पहचानने, ट्रैक और मार गिराने में सशस्त्र, वायु रक्षा नेटवर्क गार्डिंग वाशिंगटन का हिस्सा है.
इजराइली शहरों और मॉस्को में भी मिसाइल रक्षा प्रणाली तैनात
बता दें कि यह नाटो देशों में भी तैनात है. अमेरिकी राजधानी क्षेत्र के अलावा, इजराइली शहरों और मॉस्को में भी मिसाइल रक्षा प्रणाली तैनात है. एनएएसएएमएस हासिल के लिए भारत की ओर से नैशनल अडवांस्ड सर्फेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम के अधिग्रहण का फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब डीआरडीओ टू-टियर बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस को तैयार करने के आखिरी चरण में है. इसे पृथ्वी के वायुमंडल के अंदर और बाहर परमाणु मिसाइलों को ट्रैक और नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है. सूत्रों के अनुसार बीएमडी का पहला फेज ऑपरेशनल होने के बाद इसे मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में तैनात कर दिया जायेगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




