World

14 अगस्त से पहले पाकिस्तान के पीएम के रुप में शपथ लेंगे इमरान खान 

Islamabad :  पाकिस्तान का नया पीएम पीटीआई नेता इमरान खान होगा. खबरों के अनुसार क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान 14 अगस्त से पहले पाकिस्तान के पीएम के रुप में शपथ लेंगे. बता दें कि  नेशनल एसेंबली चुनाव में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन पार्टी बहुमत से अभी भी 22 कदम दूर है.  बता दें कि पीटीआई सरकार बनाने और इमरान खान को देश की कमान सौंपने के लिए निर्दलीयों और छोटी पार्टियों से समर्थन हासिल करने के लिए अनवरत प्रयास कर रही है. पाकिस्तान चुनाव आयोग द्वारा मुहैया कराये गये आंकड़ों के अनुसार, पीटीआई ने 270 सीटों में से 115 पर जीत दर्ज की है.

इसे भी पढ़ें-पुणेः मदरसे में बच्चों के साथ ‘यौन दुर्व्यवहार’, आरोपी मौलवी गिरफ्तार

चुनाव आयोग ने सभी 270 सीटों पर नतीजों की घोषणा कर दी

चुनाव आयोग ने सभी 270 सीटों पर नतीजों की घोषणा की कि धार्मिक संगठनों के गठबंधन मुत्ताहिद मजलिस-ए-अमाल(एमएमए) ने 12 सीटों पर और मुत्ताहिद कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान(एमक्यूएम-पी) छह सीटों पर जीती है.   पीएमएल-कायद और बलूचिस्तान अवामी पार्टी(बीएपी) ने चार-चार सीटों और सिंध की ग्रैंड डेमोक्रेटिक एलायंस(जीडीए) को दो सीटें मिली हैं. अवामी मुस्लिम लीग(एएमएल), पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसानियत और जम्हूरी वतन पार्टी(जेडब्ल्यूपी) को भी एक-एक सीट मिली है. 12 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अपने क्षेत्रों से जीत दर्ज की है और संघीय सरकार के गठन में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- अशोक नगर : नोटिस-नोटिस का गेम खेल रहा है रांची नगर निगम

इमरान की पीटीआई को बहुमत के लिए 22 और सीटों की जरूरत

इमरान की पीटीआई  को हालांकि बहुमत के लिए 22 और सीटों की जरूरत है. बता दें कि मई में अपना  कार्यकाल पूरा कर चुकी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज(पीएमएल-एन) को इस बार केवल 64 सीटों से संतोष करना पड़ा है, जबकि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी(पीपीपी) 43 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर है. प्रधानमंत्री बनने की ओर अग्रसर इमरान खान ने खुद भी शनिवार को शीर्ष नेताओं के साथ बैठकों का दौर शुरू कर दिया है. पंजाब विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष महमूदुर राशिद ने भी इमरान खान से उनके आवास पर मुलाकात की. दोनों नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए संभावित उम्मीदवार समेत अन्य मुद्दों पर बातचीत की.

लगातार दो कार्यकाल तक पंजाब में सत्ता पर काबिज पीएमएल-एन एक बार फिर राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. यहां 295 विधानसभा सीटों में से पार्टी ने 129 पर कब्जा कर लिया है. जबकि पीटीआई को यहां 123 सीटें हासिल हुई हैं और वह 28 अन्य विधायकों के समर्थन से इस राज्य में भी सरकार बना लेगी.

इसे भी पढ़ें-राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस दो अगस्त को हिमाचल में करेगी प्रदर्शन

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं  

Related Articles

Back to top button