
Deoghar/ Ranchi : बाबा बैद्यनाथ राज्य को स्वावलंबी, समृद्धशाली और विकसित बनाने हेतु शक्ति प्रदान करें. इन्हीं कामनाओं के साथ महादेव पर जलार्पण कर श्रावणी मेला का शुभारंभ कर रहा हूं. देवघर के निवासियों यह आपके लिए अवसर है अपनी जिम्मेदारियों व भागीदारी के निर्वहन करने का प्रयास करें. क्योंकि राज्य सरकार का मानना है कि जन भागीदारी के बिना इतना बड़ा आयोजन कतई सफल नहीं होगा. सरकार आपके साथ है कदम से कदम मिला कर चलें और अपने पुनीत कर्तव्य का पालन करें. बाबाधाम आने वाले सभी श्रद्धालुओं और कांवरियों का देवघर अपने भव्य स्वरूप के साथ उनके अभिनंदन को तैयार हैं. उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही. सीएम शनिवार को देवघर स्थित दुम्मा में श्रावणी मेला के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे.
इसे भी पढ़ें- संताल आदिवासियों के पूजास्थल का सरकार नहीं करा रही पक्कीकरण: लखन मुर्मू
देवघर बासुकीनाथ फोर लेन सड़क निर्माण की प्रक्रिया का प्रारंभ जल्द
रघुवर दास ने कहा कि देवघर बासुकीनाथ फोर लेन सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ होगी. कांवरियों के लिये कांवरिया पथ और क्यू कंप्लेक्स के निर्माण का कार्य दूसरे चरण में बरसात के बाद प्रारंभ होगा. देवघर विश्व स्तर का शहर बनें इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य हो रहा है. जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जायेगा. ताकि देश के अलावा विदेशों से भी पर्यटक और श्रद्धालु आएं. इससे राज्य की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और रोजगार का सृजन भी होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवलोक परिसर में चार धामों का जो स्वरूप दिया गया है उसे जल्द यहां मूर्त रूप दिया जाएगा, ताकि यहां आने वाले लोग चारों धाम का दर्शन सालों भर कर सकें.
इसे भी पढ़ें- रांची : मिड अगस्त तक होगी निगम के वेंडर मार्केट की नीलामी प्रक्रिया
देवघर एयरपोर्ट : विस्थापित परिवारों के लिए 10 करोड़ खर्च करेगी सरकार
रघुवर दास ने कहा कि देवघर एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्य में विस्थापित परिवारों हेतु गृह निर्माण की आधारशिला रख मुझे हार्दिक प्रसन्नता हो रही है. साथ ही उन लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला जिन्हें जमीन का पट्टा प्राप्त हुआ. विस्थापित सभी परिवारों को जमीन और नागरिक सुविधा प्रदान की जाएग, इस कार्य का शुभारंभ हो चुका है. नागरिक सुविधा प्रदान करने हेतु राज्य सरकार 10 करोड़ रुपये व्यय करेगी. विस्थापितों के बीच 392 करोड़ का वितरण सरकार कर चुकी है और 42 करोड़ रुपये विस्थापितों के बीच वितरित किया जाएगा. हर किसान और गरीब, गरिमा के साथ जीवन यापन करें इसका संकल्प राज्य सरकार ने लिया है. सरकार पहले पुनर्वास फिर विस्थापन की नीति पर कार्य कर रही है.
इसे भी पढ़ें- फंदे से झूल विवाहिता ने की खुदकुशी
सोशल मीडीया के माध्यम से भी अपनी बातों को रख सकते हैं
रघुवर दास ने बताया कि श्रावण मास के हर सोमवार को वे श्रद्धालुओं और कांवरियों से रूबरू होंगे, ताकि उनकी समस्याओं का निराकरण हो सके. शिव भक्त सोशल मीडीया यानि ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से भी अपनी बातों को रख सकते हैं. रघुवर दास ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान कमिश्नर से लेकर कर्मचारी तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सेवा भाव और ईमानदारी से करें. क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही राज्य की छवि को धूमिल कर देगी. सरकार किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी. राज्य का गौरव श्रावणी मेला विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित करें ऐसा कार्य करें.
इसे भी पढ़ें- घोषणा कर भूल गयी सरकार-28 जुलाई : ना अपोलो खुला, ना फल-सब्जी वालों को अलग जगह मिली, ना विधि व्यवस्था…
अनुष्का आनंद को 1 लाख रुपये का चेक प्रदान किया
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देवघर एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्य में विस्थापित कैलाश दास, धनेश्वर मांझी, प्रिया देवी, चांदनी देवी, कृष्णा मांझी, पुष्पा देवी, चैतू मांझी को सांकेतिक तौर पर जमीन का पट्टा सौंपा. साथ ही मिस झारखंड का खिताब पाने वाली अनुष्का आनंद को 1 लाख रुपये का चेक प्रदान किया. इस अवसर पर मंत्री अमर कुमार बाउरी, मंत्री लुइस मरांडी, मंत्री रणधीर सिंह, मंत्री राज पलिवार, विधायक राधाकृष्ण किशोर, देवघर विधायक नारायण दास, विधायक जानकी यादव, विधायक बादल पत्रलेख, विधायक जीतू चरण राम, पर्यटन सचिव मनीष रंजन सहित भारी संख्या में कावरिया उपस्थित थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




