
Ranchi : अक्टूबर 2016 में हत्या के एक मामले के पांच आरोपियों राजेंद्र यादव, दिवाकर यादव उर्फ गुड्डू, सुरेश यादव, बलराम यादव एवं महाबीर यादव को अपर न्यायायुक्त दिनेश राय की अदालत ने शनिवार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. जमीन विवाद को लेकर बुढ़मू निवासी सुरेंद्र यादव की हत्या 18 अक्तूबर 2016 को कर दी गयी थी. आरोपियों पर हत्या के बाद लाश को छिपाने का भी आरोप था. अभियोजन पक्ष गवाही के दौरान हत्या का आरोप साबित करने में विफल रहा, जिसका फायदा पांच आरोपियों को मिला. हत्या की घटना को लेकर मृतक के पिता ने बुढ़मू थाना में आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 68/2016 दर्ज करायी थी.
इसे भी पढ़ें – चाईबासा: विस्फोटक सामग्री के साथ 6 नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार



